Thursday, August 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीनी ओपन सोर्स एआई मॉडल के डाउनलोड 10 अरब के पार

DigitalDesk by DigitalDesk
August 27, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीनी ओपन सोर्स एआई मॉडल के डाउनलोड 10 अरब के पार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने बुधवार सुबह “15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत”
विषय पर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान चीनी उद्योग एवं सूचना
प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021 से 2025) के
बाद से चीन के ओपन सोर्स एआई बड़े भाषा मॉडल दुनियाभर में 10 अरब से अधिक बार डाउनलोड
किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026 से 2030) के दौरान चीन एआई
जैसी नई पीढ़ी की सूचना प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाना जारी रखेगा।

इसी क्रम में, उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना एवं संचार विकास विभाग के
महानिदेशक ल्यू यूलिन ने तीन प्रमुख रणनीतियों की जानकारी दी। पहली रणनीति आपूर्ति
क्षमता को मजबूत करना है। इसके तहत अनुसंधान एवं विकास में निवेश बढ़ाया जाएगा और
प्रमुख तकनीकी चुनौतियों को दूर करने के लिए संसाधनों को एकजुट किया जाएगा। साथ ही,
“औद्योगिक डेटा निर्माण” अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत अनुभवी कारीगरों के ज्ञान,
उत्पादन लाइन से जुड़ी जानकारी और निरीक्षण के तरीकों को उपयोगी डेटा संसाधनों में बदला
जाएगा। इसके अलावा, “एआई + सॉफ्टवेयर” पहल के जरिए बुनियादी और औद्योगिक
सॉफ्टवेयर को अधिक स्मार्ट बनाया जाएगा।

Related posts

चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक पेइचिंग में आयोजित

चीन-भारत सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की बैठक पेइचिंग में आयोजित

August 26, 2026
Nepal Flood: तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी नेपाल में मचाई तबाही, कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी

Nepal Flood: तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी नेपाल में मचाई तबाही, कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी

August 26, 2026

दूसरी रणनीति एआई के अनुप्रयोगों को बढ़ावा देना है। इसके तहत अलग अलग उद्योगों को अपने
अनुप्रयोगों के लिए नए इस्तेमाल के क्षेत्र विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि
सॉफ्टवेयर और एआई एजेंट वास्तविक परिस्थितियों में लगातार बेहतर हो सकें। साथ ही,
कंपनियों को पेशेवर सेवा टीमें बनाने और केवल सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से आगे बढ़कर बेहतर
“सेवा अनुभव” देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

तीसरी रणनीति ओपन सोर्स पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है। खास तौर पर एआई के क्षेत्र में
ओपन सोर्स तकनीक के विकास पर जोर दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके लाभ
उठा सकें। साथ ही, ओपन सोर्स प्रतिभाओं को तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य
ऐसी संस्कृति विकसित करना है, जिसमें लोग ओपन सोर्स तकनीक को समझें, उसका इस्तेमाल
करें और इसके विकास में योगदान दें। इससे उद्यमियों और डेवलपर्स के लिए बेहतर और सहयोगी
माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: #ChinaAI #OpenSourceAI #ArtificialIntelligence #AIModel #ChinaTechnology #AIInnovation #TechNews #OpenSource #ChinaNews #AI
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version