Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बीबीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को डॉक्युमेंट्री के बहाने घेरने की कोशिश की, पर खुद ही घिर गयी

मोदी को सुप्रीम कोर्ट भी बता चुका बेदाग

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pm Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्‍ली: बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्युमेंट्री बनाई। वह रिलीज होते ही विवादों में आ गयी। कारण यह कि उसमें घिसे-पिटे तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2002 में गुजरात में हुए दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसका बहाना किसे बनाया गया। कुछ पत्रकारों की मनगढ़ंत कहानियों को, जिन्हें कोर्ट खारिज कर चुका है, कुछ अधिकारियों की खामखयाली को, जो फिलहाल जेल में हैं और कुछ घिसी-पिटी बातों को।

बीबीसी ने कहा-काफी शोध कर बनाया वृत्तचित्र

अपनी विवादास्पद शृंखला का बचाव करते हुए कहा कि यह काफी शोध करने के बाद बनाया गया वृत्तचित्र है, जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों को निष्पक्षता से उजागर करने की कोशिश की गई है। मीडिया प्रतिष्ठान की ओर से यह टिप्पणी सरकार द्वारा वृत्तचित्र को वस्तुनिष्ठता के अभाव वाली ‘‘दुष्प्रचार सामग्री” करार दिए जाने के एक दिन बाद आई। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “डॉक्यूमेंट्री पर उच्चतम संपादकीय मानकों के अनुसार गहन शोध किया गया।”

Related posts

Ashutosh Brahmachari

आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला…ट्रेन के टॉयलेट में छुपकर बचाई जान…आशुतोष ने लगाए थे शंकराचार्य पर गंभीर आरोप

March 8, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

सरकार ने BBC डॉक्यूमेंट्री पर लगाई रोक

पीएम मोदी से जुड़ी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के हिस्सों को सोशल मीडिया पर जारी करने पर सरकार ने हालांकि रोक लगा दी। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस डॉक्यूमेंट्री के पहले एपिसोड को दिखाने वाले कई यूट्यूब वीडियो पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित यूट्यूब वीडियो के लिंक शेयर करने वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को भी ब्लॉक करने को कहा गया है।

  • सूचना और प्रसारण सचिव ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल किया
  • सरकार के निर्देश पर अमल करते हुए यूट्यूब और ट्विटर दोनों ने संबंधित वीडियो हटा लिए हैं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 गुजरात दंगों पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री से कानून मंत्री किरेन रीजीजू खफा हैं
  • सिलसिलेवार ट्वीट्स में रीजीजू ने कहा कि देश में हर समुदाय के साथ अल्पसंख्यक भी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है
  • कानून मंत्री ने लिखा कि पीएम मोदी की आवाज 1.4 बिलियन भारतीयों की आवाज है
  • रीजीजू ने कहा कि ‘भारत में अभी भी कुछ लोग औपनिवेशिक नशे में, वे बीबीसी को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते

ब्रिटेन में भी मोदी के ऊपर मच गयी रार

दो हिस्सों में बनी इस डॉक्युमेंट्री सीरीज का नाम – इंडिया : द मोदी क्वेश्चन है। यह गुजरात में हुए दंगों पर है जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश सांसद इमरान हुसैन ने ब्रिटिश संसद में वहां के पीएम ऋषि सुनक को घेरते हुए कहा, “वह (पीएम नरेंद्र मोदी) इस हिंसा (गुजरात दंगों) के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। यह देखते हुए कि सैकड़ों लोगों को क्रूरता से मार दिया गया था और यहाँ ब्रिटेन सहित भारत और दुनिया भर के परिवार अभी भी न्याय के बिना हैं। क्या प्रधानमंत्री (यूके पीएम) विदेश कार्यालय में अपने राजनयिकों से सहमत हैं कि मोदी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे और क्या विदेश कार्यालय को जातीय संहार के इस गंभीर कार्य में उनकी संलिप्तता के बारे में पता है?”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, “इस पर ब्रिटेन सरकार की स्थिति स्पष्ट और दीर्घकालिक है, तथा यह नहीं बदली है।” उन्होंने कहा, ‘‘नि:संदेह, हम कहीं भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, लेकिन मैं माननीय सज्जन (हुसैन) द्वारा किए गए चरित्र-चित्रण से सहमत नहीं हूं।”

मोदी को इससे कितना फर्क पड़ेगा?

प्रधानमंत्री मोदी के बारे में दिया गया एक मशहूर बयान है। इसमें कहा था कि लोग उन पर ईंट पत्थर फेंकते हैं, वह उसकी सीढ़ी बना लेते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री मोदी के बचाव में आने के बाद ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रेमी रेंजर ने भी ट्वीट कर बीबीसी को निशाने पर लिया और उसे पक्षपाती बताया। उन्होंने भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए बीबीसी की आलोचना की।
सुनक ने कहा कि वह विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद, पाकिस्तानी मूल के इमरान हुसैन द्वारा किए गए प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र-चित्रण से सहमत नहीं हैं। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेसवार्ता के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “मुझे ये साफ़ करने दीजिए कि हमारी राय में ये एक प्रौपेगैंडा पीस है. इसका मक़सद एक तरह के नैरेटिव को पेश करना है जिसे लोग पहले ही ख़ारिज कर चुके हैं. इस फ़िल्म या डॉक्यूमेंट्री को बनाने वाली एजेंसी और व्यक्ति इसी नैरेटिव को दोबारा चलाना चाह रहे हैं.”
अरिंदम बागची ने वही कहा है, जो इस देश में बहुत सारे लोग सोचते हैं। नरेंद्र मोदी 2002 से ही अग्निपरीक्षा दे रहे हैं और हरेक जगह से बेदाग बच कर निकले हैं। उन पर लगे तमाम आरोपों को शीर्षस्थ अदालत ने खारिज किया है।
यह भी देखना चाहिए कि अगले साल लोकसभा चुनाव हैं और यह डॉक्युमेंट्री ध्रुवीकरण का ही काम करेगी। मोदी को इससे फायदा ही होगा, नुकसान तो कहीं से नहीं होगा।
Post Views: 153
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version