Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Jaipur Literature Festival: टेंट पर टंटा,भाजपा को पसंद नहीं मुगल के नाम पर तंबू ,आयोजक बोले नहीं बदल सकते नाम

DigitalDesk by DigitalDesk
January 22, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Jaipur Literature Festival: टेंट पर टंटा,भाजपा को पसंद नहीं मुगल के नाम पर तंबू ,आयोजक बोले नहीं बदल सकते नाम

Jaipur Literature Festival: Taunted on the tent, BJP does not like the name of Mughal

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में टेंट को लेकर विवाद हो गया है। विवाद टेंट की डिजाइन और उसके नाम को लेकर खड़ा हुआ है। दरअसल मुगल टेंट को लेकर पूरा विवाद हो रहा है। राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का कहना है कि अच्छा होता अगर मुगल टेंट का नाम ए पी जे अब्दुल कलाम पर ऱखा जाता। हांलाकि आयोजकों का तर्क है कि ये सालों को परंपरा है। इसलिए उन्होंने टेंट का नाम नहीं बदला। ये नाम टेंट की डिजाइन के कारण रखा गया है।

  • फिर विवादों में लिटरेचर फेस्टिवल
  • मुगल टेंट का नाम बना विवाद की जड़
  • बीजेपी ने की टेंट का नाम बदलने की मांग
  • कहा—मुगल देश का आदर्श नहीं

दरअसल लिटरेचर फेस्टिवल में मुगल टेंट के नाम को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पिछले दिनों राजस्थान के चोमू विधायक और बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने एक बयान में मुगल टेंट के नाम को बदलने की मांग की थी। मुगल टेंट के नाम को बदलने की मांग करते हुए उन्होंने कहा था कि लिट फेस्ट में बने टेंट का नाम भारतीय महापुरुषों के नाम पर भी रखा जा सकता है। देश के लिए आदर्श यहां के लोग हैं न कि मुगल। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नाम रखकर नैरेटिव चलाया जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एपीजे अब्दुल कलाम नाम होता तो अच्छा था

इस हंगामे के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मुगलों के नाम से टेंट के नाम होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सोच का फर्क है। यह आयोजकों की सोच है, डिग्गी हाउस में भी विवाद के कई प्रकरण होते आए हैं। मुगल टेंट के बजाय एपीजे अब्दुल कलाम नाम होता तो अच्छा होता।

आयोजक बोले-भाजपा की सोच पर तरस आता है

वहीं मामले में पलटवार करते हुए आयोजकों ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। आयोजक संजय रॉय ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा भाजपा के लोगों की सोच वैसी है। हर मामले को धार्मिक एंगल देने का काम पार्टी के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि मुगल शब्द का हॉलीवुड मतलब एक खास लाइफ स्टाइल से है न कि किसी धर्म से। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए वे इन टिप्पणियों पर कोई जवाब नहीं देना चाहते। टेंट के नाम में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

पहली बार हो रहा नाम को लेकर विवाद

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कई हाल बनाए गए हैं। चारबाग हॉल में कई सत्र हो चुके हैं। नामों को लेकर इस बार पहली बार विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आयोजन के दौरान इस मसले कि चर्चा बनी रही। नाम को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ रहा है। साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भाजपा अपनी इमेज को मजबूत बनाने के लिए मुगल नाम के प्रति विरोध दर्ज करा रही है।  बता दें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में इससे पहले भी कई बार अलग-अलग कारणों से विवाद उत्पन्न हुए हैं। हालांकि हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण यह विवाद शांत भी हो गए। इस बार राज्य के प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी के नेताओं ने टेंट के नाम को लेकर आपत्ति उठाई है।

देखें वीडियो-

Post Views: 192
Tags: A P J Abdul KalamBJP State President Satish PuniaControversy over TentJaipur Literature Festivalmughal tent
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version