Saturday, August 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग में भारतीय दूतावास में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

DigitalDesk by DigitalDesk
August 15, 2026
in मुख्य समाचार
0
Indian Embassy in Beijing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

China national unity and social stability

आत्मदाह का नाटक चीन की राष्ट्रीय एकता और सामाजिक स्थिरता की समग्र स्थिति को नहीं हिला सकता

August 15, 2026
China becomes the preferred choice

चुभती गर्मियों में यूरोपीय लोगों की पसंद बना चीन…सैलानियों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी अकेले यूरोप की

August 15, 2026

चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित भारतीय दूतावास में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी, राजनयिकों सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, चीनियों व अन्य देशों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब समां बांधा, जहां शुरुआत में इंडियन कम्युनिटी की महिलाओं ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया। वहीं बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर आज़ादी के परवानों और देश-प्रेमियों को याद किया। तेज़ बारिश भी लोगों के उत्साह और जोश को कम नहीं कर सकी।
दूतावास में शनिवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। सबसे पहले चीन स्थित भारतीय राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने दूतावास के प्रांगण में ध्वजारोहण किया, और इसके पश्चात
राष्ट्रगीत वंतेमातरम और राष्ट्र गान गाए गए।
साथ ही स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर के ऑडिटोरियम में राजदूत दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन के मुख्य अंश पढ़े। जिसमें उन्होंने कहा, आज़ादी का असली मतलब यह पक्का करने में है कि सभी नागरिक अपनी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मौकों का इस्तेमाल कर सकें, और भारत को दुनिया का सबसे बड़ा देश बनाने के लक्ष्य की ओर काम करें। साथ ही कहा कि देश महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मना रहा है, जिन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, समानता और महिला सशक्तीकरण में ऐतिहासिक योगदान दिया था।
इसके बाद इंडियन कम्युनिटी के बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर ऑडिटोरियम को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। बच्चों ने ऐ मेरे वतन के लोगों, संदेशे आते हैं, तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, और भारत हमको जान से प्यारा है, जैसे गीत गाए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व भगवती प्रसाद ने किया। गीत गाने वाले बच्चों को राजदूत ने सर्टिफिकेट भी बांटे और उनके साथ तस्वीर खिंचवाई।
वहीं राजदूत ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हुए अलग-अलग प्रतियोगितायों के विजेताओं को सम्मानित किया, जिसमें हिंदुस्तानी संगीत (इंस्ट्रूमेंटल) में आईसीसीआर प्रतिभा संगम प्रतियोगिता की विजेता मी शुआनये और भारत को जानिए क्विज़(BKJ) के विजेता शामिल रहे। इसके साथ ही विकसित भारत पेटिंग, फोटो और वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए।
इस खास पर्व पर दूतावास में कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए लोगों को स्वादिष्ट इंडियन स्नैक्स के साथ-साथ चाय पीने का मौका मिला। विदेशी ज़मीन पर इंडियन फूड का स्वाद लेकर लोग काफी खुश नजर आए।
बता दें कि बारिश के बीच भी आज़ादी के पावन पर्व का प्रोग्राम होता रहा और इस अवसर पर पूरा भारतीय दूतावास देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जहां एक ओर देशभक्ति गीत बज रहे थे, वहीं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे और गुब्बारों ने वातावरण को विशेष बना दिया।
गौरतलब है कि भारत सहित दुनिया भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जबकि 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
(अनिल पांडेय- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: 80th Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the Indian Embassy in Beijing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version