Sunday, August 16, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग बना ह्यूमनॉइड रोबोट क्रांति का केंद्र, प्रयोगशालाओं से निकलकर वास्तविक दुनिया में उतर रहे बुद्धिमान रोबोट

DigitalDesk by DigitalDesk
August 16, 2026
in मुख्य समाचार
0
Beijing emerges
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Major rainfall alert across the country for 16 August Monsoon active in 10 states including MP and UP risk of landslides in the mountains

16 अगस्त को देशभर में बारिश का बड़ा अलर्ट: MP-UP समेत 10 राज्यों में मानसून एक्टिव, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

August 16, 2026
China national unity and social stability

आत्मदाह का नाटक चीन की राष्ट्रीय एकता और सामाजिक स्थिरता की समग्र स्थिति को नहीं हिला सकता

August 15, 2026

पेइचिंग बना ह्यूमनॉइड रोबोट क्रांति का केंद्र, प्रयोगशालाओं से निकलकर वास्तविक दुनिया में उतर रहे बुद्धिमान रोबोट
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन एक नई छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। अब लक्ष्य केवल औद्योगिक रोबोट विकसित करना नहीं, बल्कि ऐसे ह्यूमनॉइड (मानवाकार) रोबोट तैयार करना है जो इंसानों की तरह सोच सकें, सीख सकें और वास्तविक परिस्थितियों में विभिन्न कार्यों को अंजाम दे सकें। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने के लिए पेइचिंग तेजी से अनुसंधान, प्रशिक्षण, विनिर्माण और व्यावसायिक उपयोग का एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है।
पेइचिंग में स्थित ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स इनोवेशन सेंटर का प्रशिक्षण आधार इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां घर, सुपरमार्केट, कार्यालय, अस्पताल और औद्योगिक इकाइयों जैसे वास्तविक वातावरण तैयार किए गए हैं, जहां रोबोट्स को रोजमर्रा के कार्य करना सिखाया जाता है। उदाहरण के लिए, रोबोट्स को वस्तुएं उठाना, उन्हें सही स्थान पर रखना और अलग-अलग परिस्थितियों में उसी कार्य को दोहराना सिखाया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान वस्तुओं की स्थिति और क्रम लगातार बदला जाता है ताकि रोबोट केवल एक प्रक्रिया याद न करें, बल्कि अलग-अलग परिस्थितियों में निर्णय लेना भी सीखें।
विशेषज्ञों का मानना है कि ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास में सबसे बड़ी चुनौती उच्च गुणवत्ता वाले वास्तविक दुनिया के डेटा का संग्रह है। बड़े भाषा मॉडल जहां इंटरनेट पर उपलब्ध विशाल पाठ्य सामग्री से सीख सकते हैं, वहीं रोबोट्स को भौतिक दुनिया में वस्तुओं और वातावरण के साथ संवाद करना सीखना पड़ता है। इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण केंद्र प्रतिदिन सैकड़ों घंटे का डेटा तैयार कर रहा है, जिसका उपयोग रोबोट्स की क्षमताओं को लगातार बेहतर बनाने में किया जा रहा है।
पेइचिंग केवल अनुसंधान तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े पैमाने पर ह्यूमनॉइड रोबोट के उत्पादन की दिशा में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में शुरू हुई एक नई सुपर फैक्ट्री विभिन्न रोबोट कंपनियों के लिए निर्माण, असेंबली और परीक्षण सेवाएं उपलब्ध करा रही है। शुरुआती चरण में इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता दस हजार रोबोट की है, जिसे आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ाने की योजना है। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होने के साथ ही रोबोट्स की कीमत में उल्लेखनीय कमी आएगी और उनका व्यावसायिक उपयोग तेजी से बढ़ेगा।
(दिव्या पाण्डेय – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Beijing emerges as the hub of the humanoid robot revolution
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version