Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कमलनाथ पर सिंधिया का ट्वीटवार 15 महीनों की तोप सरकार का रिकॉर्ड ‘तबादला उद्योग, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार’

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच टीकमगढ़ पहुंचे कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा और कहा कि हमें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है। यदि वे इतनी बड़ी तोप थे तो चुनाव क्यों हार गए? अब इस पर सियासी बयानबाजी हो रही है। सिंधिया ने ट्वीट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा है।

  • कमलनाथ ने साधा सिंधिया पर निशाना
  • ‘सिंधिया कोई तोप नहीं हैं’
  • ‘सिंधिया कोई तोप नहीं, हमें उनकी जरूरत नहीं’
  • ‘इतने बड़े नेता थे तो चुनाव क्यों हारे?’
  • सिंधिया ने किया कमलनाथ पर ट्वीटवार
  • ’15 महीनों की तोप सरकार का रिकॉर्ड’
  • ‘तबादला उद्योग, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार’
  • ‘माफिया-राज, कमलनाथ जी अच्छा है’
  • ‘आपकी इस तोप की परिभाषा में फिट नहीं हुआ’

टीकमगढ़ में कमलनाथ से मीडिया ने सवाल किया था कि इस बार विधानसभा चुनाव में आपके पास ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं हैं तो फिर कौन होगा? इसके जवाब में  कमलनाथ ने सिंधिया को लेकर कहा कि उन्हें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं है। सिंधिया कोई तोप नहीं हैं। अगर, वो इतने बड़े तोप थे तो ग्वालियर और मुरैना में महापौर का चुनाव नहीं हारते। कमलनाथ के हमलवार रुख को देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पलटवार किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सिंधिया ने साधा कमलनाथ पर निशाना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा मध्य प्रदेश कांग्रेस के 15 महीनों की तोप सरकार का रिकॉर्ड। तबादला उद्योग, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, माफिया-राज, कमलनाथ जी अच्छा है। आपकी इस तोप की परिभाषा में फिट नहीं हुआ।

सिंधिया कुछ तो हैं,तभी तो कमलनाथ सड़क पर आ गए—कैलाश

इसे लेकर जब बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से भी सवाल किया गया तो कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ तो होंगे तभी तो कांग्रेस और कमलनाथ सड़क पर आ गए हैं। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीते शुक्रवार को कहा था कि उनके पूर्व पार्टी सहयोगी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ग्वालियर क्षेत्र में भी राजनीतिक तौर पर बेमानी हो गए हैं। कमलनाथ ने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में विजयी होगी।

2020 में गिरी थी कमलनाथ की सरकार

दरअसल साल 2020 मप्र में उस समय जब कोरोना फैल रहा था। वहीं मप्र में सियासी उथलपुथल भी मची हुई थी। इस उथलपुथल के बीच मार्च के महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। तब कांग्रेस सत्ता में थी। कमलनाथ सीएम थे। ऐसे में सिंधिया समर्थक विधायक भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल करते हुए मध्य प्रदेश की सत्ता से 15 सालों का सूखा खत्म किया था। लेकिन महज 15 महीनों में ही इस राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस की सरकार चली गई थी। कांग्रेस की सरकार गिरने और कमलनाथ के सीएम का पद छोड़ने के बाद से ही सिंधिया अक्सर कांग्रेस और कांग्रेसियों के निशाने पर रहते हैं।

Post Views: 206
Tags: Kamal NathMadhya Pradeshscindia no cannonUnion Minister Jyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version