Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Bageshwar Maharaj Controversy:बागेश्वर महाराज पं.धीरेन्द्र शास्त्री पर ‘सियासी महाभारत’

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2023
in धर्म, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, वीडियो
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bageshwar Maharaj Controversy:बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर जारी कॉन्ट्रोवर्सी में अब राजनीतिक दल भी कूद पड़े हैं। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को अब धर्म परिवर्तन पर चुनौती मिली है। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बागेश्वर महाराज को चुनौती दी है। मंत्री लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन के मामले नहीं बढ़े अगर ऐसा है तो वो बागेश्वर महाराज को चुनौती देते हैं कि वो करके दिखाएं।

  • बागेश्वर महाराज के समर्थन में बीजेपी
  • समर्थन में कै​लाश विजयवर्गीय, नारायण त्रिपाठी
  • कांग्रेस ने कहा शक्ति है तो साबित करें पं.धीरेन्द्र शास्त्री
  • भोपाल में होगा कथा वाचकों का सम्मेलन

वहीं अब इस मामले में राजनीति में गरमाने लगी है कांग्रेस के नेता और विधायक बागेश्वर महाराज पर निशाना साध रहे हैं तो बीजेपी उनके पक्ष में खुलकर आ गई है। मैहर से बीजेपी विधायक नारायाण त्रिपाठी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि वो बागेश्वर महाराज के साथ हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कैलाश विजयवर्गीय ने बागेश्वर महाराज पर निशाना साधने वालों से पूछा कि जावरा टेकरी में नाचते गाते लोग ठीक हो जाते हैं कोई सवाल नहीं उठाता क्यों।

इसी प्रकार बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतर आए हैं। नारायण त्रिपाठी ने कहा हिन्दू धर्म आस्था पर आघात प्रहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिसे लेकर इस सतों का अपमान नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं नागपूर में हुई एफआईआर को लेकर त्रिपाठी ने कहा की जिन्होंने शिकायत की है। हम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

विज्ञान भी देता है भूत प्रेतों को मान्यता!

बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि भूत-प्रेतों को इंटरनेशनल विज्ञान भी मान्यता देता है। हिन्दू धर्म की आस्था पर आघात और प्रहार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। त्रिपाठी ने कहा साधु, संत, महात्मा और कथावाचकों का अपमान नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया 22 जनवरी को भोपाल में हिन्दुधर्म और तमाम कथा वाचकों की सभा होगी। नागपुर में जिन्होंने शिकायत की है हम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे। बीजेपी विधायक ने कहा कि हिन्दू धर्म के खिलाफ पूरी तरह प्लांट किया गया है। ये सब मिशनरी और हिन्दू विरोधी लोगों द्वारा किया गया है।

क्यों भागे पं.धीरेंद्र शास्त्री-नेता प्रतिपक्ष

वहीं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने कहा कि वे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पूर्व में ही अपने विचार रख चुके हैं। वे पाखंड और ढोंग में नहीं पड़ता, सनातन धर्म आस्था का बिंदु है। देश में 80-90 प्रतिशत सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं। जब आरोप लगे तो बागेश्वर जी अपना बिस्तर बांध क्यों भागे, वे उनसे चाहेंगे अगर आपमें सच्चाई है तो जवाब दें। प्रमाणिकता के आधार पर जवाब दें। तांत्रिक जैसी प्रथा को प्रचारित कर रखा है। उसको प्रमाणित करें।

क्या है पूरा विवाद

बता दें धीरेंद्र शास्त्री भागवत कथा के साथ अपना दिव्य चमत्कारी दरबार लगाते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में दिव्य दरबार लगाया था। जहां अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। इसके बाद समिति ने आरोप लगाया कि बगैर दिव्य चमत्कारी दरबार लगाए नागपुर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भाग गए। हमने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चैलेंज दिया था कि आप हम लोगों के बीच दिव्य चमत्कारी दरबार लगाइए। ऑन कैमरे पर और सत्य बता देंगे तो 30 लाख रुपए उन्हें भेंट स्वरूप राशि दी जाएगी।

 

Post Views: 270
Tags: Bageshwar Maharaj Pandit Dhirendra ShastriExcise Minister Kawasi LakhmaReligion change
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version