Tuesday, August 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शनचन की सड़कों पर ह्यूमनॉइड रोबोट ने आधिकारिक तौर पर ‘काम’ करना शुरू किया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2026
in मुख्य समाचार
0
Humanoid robots#officially started
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Earthquake in Colombia

कोलंबिया में भूकंपः शी चिनफिंग ने कोलंबिया के राष्ट्रपति को शोक संदेश भेजा

August 11, 2026
Japan ambition for military expansion is evident from its defense budget

89 ख़रब येन की ओर बढ़ते रक्षा बजट से जापान की सैन्य विस्तार की महत्वाकांक्षा जगज़ाहिर

August 11, 2026

शनचन की सड़कों पर ह्यूमनॉइड रोबोट ने आधिकारिक तौर पर ‘काम’ करना शुरू किया
इस गर्मी में दक्षिणी चीन के शहर शनचन के लोगों के मोमेंट्स (वीचैट सोशल फीड) का मिजाज़ बदल गया है। न तो तूफान की चेतावनी, न ही अत्यधिक गर्मी का रेड अलर्ट – बल्कि इन दिनों शहर की गलियों और चौराहों पर एक नई ‘आबादी’ उभर कर आई है – ह्यूमनॉइड रोबोट सचमुच ‘ड्यूटी’ पर आ गए हैं।
शनचन के डाक केंद्र में, ह्यूमनॉइड रोबोट सॉर्टर पार्सलों के बीच फुर्ती से आवाजाही कर रहे हैं और सटीकता से सामान छाँट रहे हैं। फूथ्येन जिले के चौराहे पर सुबह पीक आवर में, रोबोट ‘ट्रैफिक पुलिस’ वाहनों के बीच खड़ा होकर अपनी मैकेनिकल भुजा हिलाकर सिग्नल के साथ यातायात नियंत्रित कर रहा है। लोंगगांग जिले के एक रेस्तराँ में, रोबोट वेटर ट्रे(tray) उठाए मेहमानों को खाना पहुँचा रहा है। शनचन के टैलेंट पार्क में कोल्ड ड्रिंक स्टॉल के सामने, पर्यटक रोबोट कैशियर के सामने लाइन में खड़े उसके ताज़ा बनाए आइसक्रीम का इंतज़ार कर रहे हैं। यह कोई टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी नहीं है, न ही कोई साइंस-फिक्शन फिल्म – यह 2026 की गर्मी में शनचन का वास्तविक दैनिक जीवन है।
वर्ष 2026 को ह्यूमनॉइड रोबोट के ‘छोटे पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग के पहले वर्ष’ के रूप में देखा जा रहा है। शनचन में यह ‘रोजगार की लहर’ इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह उद्योग के ‘उत्पादन के उत्सव’ से ‘वास्तविक डिलीवरी’ और ‘चलने’ से ‘इस्तेमाल में लाने’ की ओर महत्वपूर्ण छलांग का संकेत देती है।
चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक कान श्याओपिन ने जुलाई में विश्व कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन के प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि 2026 में पूरे साल चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट का कुल उत्पादन 1 लाख इकाइयों तक पहुँचने की उम्मीद है। 2025 के लगभग 20 हजार से 1 लाख तक एक साल में पाँच गुना की छलांग, यह किसी भी क्षेत्र का ध्यान खींचने के लिए काफी है। लेकिन उत्पादन के आँकड़े सिर्फ ‘कितने बने’ बताते हैं, ‘कहाँ इस्तेमाल हुए’ नहीं। सच तो यह है कि शुरुआती डिलीवरी में, 70% से अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में गए, और ‘फैक्ट्री में काम’ करने वालों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन इस बार शनचन में डाक, यातायात, खानपान, होटल आदि कई क्षेत्रों में एक साथ क्रियान्वयन यह दिखाता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट उद्योग ‘प्रयोगशाला-प्रदर्शनी-वास्तविक दृश्य’ के बीच की बाधा को तोड़ रहा है। इसका मतलब है कि ह्यूमनॉइड रोबोट अब सिर्फ विश्वविद्यालयों और कंपनियों के ‘प्रदर्शनी नमूने’ नहीं रहे, बल्कि शहरी जीवन का हिस्सा बन गए हैं।
तो, आखिर शनचन ही क्यों? चीन के सबसे गतिशील तकनीकी नवाचार केंद्र के रूप में, शनचन में तीन प्रमुख शर्तें एक साथ मौजूद हैं: नीतिगत स्तर पर साहसिक प्रयोगों को मंजूरी, जिसने ह्यूमनॉइड रोबोट के वास्तविक परिदृश्यों में उतरने के लिए एक उदार नियामक वातावरण प्रदान किया; आपूर्ति श्रृंखला – प्रमुख घटकों से लेकर पूर्ण मशीन निर्माण तक – अत्यधिक समेकित है, जहाँ आधे दिन की ड्राइव में लगभग सभी आवश्यक तत्व उपलब्ध हैं; और अनुप्रयोग पक्ष – कूरियर लॉजिस्टिक्स, यातायात प्रबंधन, वाणिज्यिक सेवाएँ आदि – घने परिदृश्य रोबोट को ‘काम करने योग्य’ से ‘अच्छी तरह काम करने’ की ओर बढ़ने का मौका देते हैं। इन सब कारकों के मिलने से, ह्यूमनॉइड रोबोट का शनचन को ‘प्रयोगक्षेत्र’ चुनना लगभग स्वाभाविक था।
लेकिन इस उत्साह के बीच सतर्क रहना भी ज़रूरी है। 31 जुलाई को, प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PwC) ने ‘2026 इंटेलिजेंट रोबोट उद्योग विकास श्वेतपत्र’ जारी किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि अगले 3-4 वर्षों में, एकल मानवाकृति (ह्यूमनॉइड) फॉर्म सभी परिदृश्यों की कार्य आवश्यकताओं के अनुकूल नहीं होगा, और अत्यधिक निवेश से संसाधनों का गलत आवंटन और अतार्किक विकास हो सकता है। एक और वास्तविकता यह भी है कि औद्योगिक परिदृश्यों में, पहिये वाले रोबोट लागत, स्थिरता और बैटरी जीवन में अक्सर दोपाया (बाइपेडल) ह्यूमनॉइड रोबोट से बेहतर प्रदर्शन करते हैं, और उनकी बिक्री कहीं अधिक है। इससे पता चलता है कि ‘मानवाकृति’ अपने आप में कभी उद्देश्य नहीं रही – बल्कि क्या वह कार्य को स्थिरता से पूरा कर सकता है और क्या वह एक सतत् व्यावसायिक चक्र बना सकता है, यही उद्योग के स्वास्थ्य की वास्तविक कसौटी है।
असल में, ह्यूमनॉइड रोबोट का अंतिम मूल्य इस बात में नहीं है कि वह इंसान जैसा दिखता है, बल्कि इस बात में है कि क्या वह इंसानों की तरह इंसानी दुनिया में प्रवेश कर सकता है, और उन दोहराऊ, उबाऊ या खतरनाक कामों को अपने कंधे पर ले सकता है, जिससे इंसानों को रचनात्मक कार्यों के लिए मुक्त किया जा सके। शनचन की सड़कों पर यह ‘रोजगार की लहर’ का असली अर्थ ‘रोबोट आ गए’ नहीं है, बल्कि ‘रोबोट की ज़रूरत महसूस होने लगी है’। तकनीक कभी भी इंसानों की जगह लेने नहीं आती, बल्कि उन जगहों को भरने आती है जहाँ इंसान काम नहीं करना चाहते और साधारण मशीनें काम नहीं कर पातीं। यह राह लंबी है – लागत कम होनी है, बैटरी जीवन बढ़ाना है, बुद्धिमत्ता को विकसित करना है – हर कदम पर कठिन चुनौतियाँ हैं। लेकिन शनचन ने अपने अत्यंत व्यावहारिक रुख से संकेत दे दिया है: रोबोट को प्रयोगशाला से बाहर निकालो, उन्हें धूप और भीड़ के बीच बढ़ने दो, वास्तविक माँगों और वास्तविक ख़राबियों के बीच धीरे-धीरे विश्वसनीय बनने दो। ह्यूमनॉइड रोबोट की कहानी का अभी पहला पन्ना खुला है, और शनचन ने पहले ही एक अच्छी शुरुआत लिख दी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Humanoid robots#officially started #working on the streets of Shenzhen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version