Sunday, August 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2026
in मुख्य समाचार
0
परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन

चीन ने क्यूबा को सौंपी सौर ऊर्जा उपकरणों की नई खेप

August 8, 2026
चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं   

चीन में पहली छमाही में घरेलू पर्यटक यात्राएं 3.463 अरब पहुंचीं  

August 8, 2026
परमाणु मुद्दों पर आग से न खेले जापान: चीन
8 अगस्त को चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता ने चीनी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस वार्ता में सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि रिपोर्टों के अनुसार, जापानी जनमत सर्वेक्षण संघ के हालिया सर्वेक्षण में 76 प्रतिशत जापानी नागरिकों ने माना है कि ‘परमाणु हथियार न रखने, न बनाने और न लाने’ की नीति यानी ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ को बनाए रखा जाना चाहिए। वहीं, अमेरिका को जापान में परमाणु हथियार तैनात करने की अनुमति देने वाली ‘परमाणु साझाकरण’ अवधारणा का 77 प्रतिशत जापानी नागरिकों ने विरोध किया है। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है?
इस सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि करीब 80 प्रतिशत जापानी नागरिकों का ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ को बनाए रखने और ‘परमाणु साझाकरण’ का विरोध करना, जापानी समाज में परमाणु हथियारों के प्रति स्पष्ट विरोध और शांति तथा समृद्धि के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि जापानी सत्तारूढ़ सरकार के कुछ अधिकारियों ने खुले तौर पर ‘परमाणु विकल्प’ को बढ़ावा दिया है और ‘परमाणु मुक्त तीन सिद्धांतों’ में बदलाव की कोशिश की है। यह कदम जापान में कुछ दक्षिणपंथी ताकतों की बढ़ती राजनीतिक और सैन्य महत्वाकांक्षाओं को दिखाता है। लिन च्येन ने कहा कि इस तरह के कदम 10 करोड़ से अधिक जापानी लोगों के भविष्य के साथ जोखिम भरा खेल खेलने जैसे हैं।
लिन च्येन ने आगे कहा कि जनता की इच्छा की अनदेखी नहीं की जा सकती। जापान की सत्तारूढ़ सरकार को लोगों की आवाज़ सुननी चाहिए और परमाणु हथियारों को स्वीकार न करने, न बनाने, न रखने और न फैलाने से जुड़े अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जापान को परमाणु मामलों में जोखिम भरे कदम उठाने से बचना चाहिए और इतिहास के रुझान को गलत समझने तथा जनता की इच्छा की अनदेखी करने की पुरानी गलती को दोहराना नहीं चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Tags: #Japan did not play with fire regarding nuclear bombs China
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version