Friday, August 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन की जल अंतरण परियोजना ने पूरा किया 80 अरब घन मीटर पानी का स्थानांतरण

DigitalDesk by DigitalDesk
August 7, 2026
in मुख्य समाचार
0
China water diversion
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Economic operations

चीन में छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का आर्थिक संचालन स्थिर

August 7, 2026
China emphasized the need to safeguard stability in South Sudan

चीन ने दक्षिण सूडान में स्थिरता की रक्षा करने की आवश्यकता पर जोर दिया

August 7, 2026

चीन की जल अंतरण परियोजना ने पूरा किया 80 अरब घन मीटर पानी का स्थानांतरण
चीन दक्षिण से उत्तर जल अंतरण निगम लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक दक्षिण से उत्तर जल अंतरण परियोजना के मध्य मार्ग के जरिए उत्तरी क्षेत्रों में कुल 80 अरब घन मीटर पानी पहुंचाया जा चुका है। इस परियोजना से हनान, हपेई, थ्येनचिन और पेइचिंग के करीब 11 करोड़ 80 लाख लोगों को लाभ मिला है। इसके अलावा, जल मार्ग के आसपास स्थित 27 मध्यम और बड़े शहरों की 243 काउंटियों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी जल संसाधन उपलब्ध कराया गया है।
परियोजना के लगभग 12 वर्षों के संचालन के दौरान, मध्य मार्ग ने चीन के जल संसाधन वितरण को बेहतर बनाने, लोगों के लिए पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित करने, नदियों और झीलों के पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और उत्तर तथा दक्षिण क्षेत्रों के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे चीन की राष्ट्रीय जल सुरक्षा को भी मजबूत समर्थन मिला है।
परियोजना शुरू होने के बाद से जल आपूर्ति की क्षमता लगातार बढ़ी है, लाभ प्राप्त करने वाले क्षेत्रों का विस्तार हुआ है और जल उपयोग के तरीके में बड़ा बदलाव आया है। पेइचिंग के केंद्रीय शहरी क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत पानी अब दक्षिण से आने वाले जल पर निर्भर है। वहीं, थ्येनचिन का मुख्य शहरी क्षेत्र लगभग पूरी तरह से इस परियोजना से मिलने वाले पानी का उपयोग करता है। हपेई में इस परियोजना से लाभान्वित होने वाली आबादी प्रांत की कुल आबादी का लगभग 70 प्रतिशत है।
इसके साथ ही, जल प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में शहरी और ग्रामीण जल आपूर्ति व्यवस्था को एकीकृत करने का काम लगातार आगे बढ़ा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है।
इसके अलावा, मध्य मार्ग परियोजना ने संबंधित क्षेत्रों में जल संसाधनों की उपलब्धता और क्षमता को बढ़ाया है। इससे सूखे से निपटने, कृषि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। साथ ही, इसने शहरों के विकास और औद्योगिक ढांचे को बेहतर बनाने के लिए भी नई संभावनाएं उपलब्ध कराई हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China water diversion
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version