Thursday, August 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन ने तैयार किया चंद्रमा का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र

DigitalDesk by DigitalDesk
August 6, 2026
in मुख्य समाचार
0
China has prepared a new geological map of the Moon
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

UNESCO has declared

यूनेस्को ने पेइचिंग को वर्ष 2029 “वास्तुकला की विश्व राजधानी” घोषित किया

August 6, 2026
CMG Film Culture Carnival Held in Wuhan

वूहान में सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन

August 6, 2026

चीन ने तैयार किया चंद्रमा का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र
चीनी वैज्ञानिकों ने चंद्रमा का 1:50 लाख पैमाने का नया भूवैज्ञानिक मानचित्र तैयार किया है। इस मानचित्र का मुख्य भाग करीब 280 सेंटीमीटर लंबा और 120 सेंटीमीटर ऊंचा है। इसमें चंद्रमा के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के अलग भूवैज्ञानिक मानचित्र भी शामिल किए गए हैं। इस मानचित्र में 13 हजार से अधिक प्रभाव क्रेटरों और 81 प्रभाव बेसिनों को सटीक रूप से चिह्नित किया गया है। इसके अलावा, 14 प्रकार की भूवैज्ञानिक संरचनाओं और 17 प्रकार की चट्टानों का वर्गीकरण भी किया गया है।
यह मानचित्र चीनी भूवैज्ञानिक विज्ञान अकादमी के भूवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान ने तैयार किया है। संस्थान ने गुरुवार को बताया कि छांगअ मिशनों से मिले नवीनतम आंकड़ों के आधार पर इस मानचित्र में तीन बड़े वैज्ञानिक नवाचार किए गए हैं।
पहला, चंद्रमा के भूवैज्ञानिक समयक्रम यानी “चंद्र घड़ी” में संशोधन किया गया है। नवीनतम शोध के आधार पर चंद्रमा के भूवैज्ञानिक काल को अधिक सटीक बनाया गया है। साथ ही पहली बार चंद्रमा के अपेक्षाकृत हालिया भूवैज्ञानिक चरणों को वैश्विक स्तर पर और अधिक विस्तार से वर्गीकृत किया गया है।
दूसरा, “चंद्र सामग्री सूची” को अद्यतन किया गया है। इसके लिए उच्च रिजॉल्यूशन वाले प्रमुख खनिज वितरण मानचित्रों का उपयोग कर चट्टानों के वर्गीकरण मानकों को और बेहतर बनाया गया है।
तीसरा, 1:50 लाख पैमाने के मानचित्रण की जरूरतों के अनुसार अलग अलग भूवैज्ञानिक संरचनाओं के लिए न्यूनतम मानचित्रण मानक तय किए गए हैं। इससे मानचित्र पढ़ने में आसान बना है और साथ ही महत्वपूर्ण वैज्ञानिक भूवैज्ञानिक विशेषताओं को भी प्रभावी ढंग से शामिल किया गया है।
चीनी भूवैज्ञानिक विज्ञान अकादमी के भूवैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के निदेशक यांग झीमिंग ने कहा कि यह नया चंद्र भूवैज्ञानिक मानचित्र चीन के भविष्य के चंद्र अनुसंधान केंद्रों, संभावित लैंडिंग स्थलों और गहन अंतरिक्ष अन्वेषण अभियानों के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह सौर मंडल के विकास को समझने की दिशा में चीन का एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक योगदान भी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China has prepared a new geological map of the Moon
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version