Wednesday, August 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Chinamaxxing: दुनिया में क्यों छा रहा है चीनी लाइफस्टाइल का नया ट्रेंड?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
Chinamaxxing Why is this new Chinese
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई ग्लोबल सनक या संस्कृति से जुड़ने की कोशिश?

साल 2026 में सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड तेजी से दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है—Chinamaxxing। कुछ ही महीनों में इससे जुड़े हैशटैग्स को 4 अरब से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। TikTok, Instagram, X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग इस ट्रेंड को अपनाते हुए चीन की पारंपरिक जीवनशैली, खानपान, स्वास्थ्य संबंधी आदतों और सांस्कृतिक अनुभवों को साझा कर रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह सिर्फ एक इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि चीन की संस्कृति और जीवनशैली को करीब से समझने की बढ़ती वैश्विक उत्सुकता का संकेत है।

क्या है Chinamaxxing?

Chinamaxxing का मतलब है चीनी जीवनशैली के उन पहलुओं को अपनाना, जिन्हें स्वस्थ, संतुलित और पारंपरिक माना जाता है। इसमें सुबह गर्म पानी पीना, ताईची (Tai Chi) का अभ्यास करना, पैरों को गर्म पानी में भिगोना, पारंपरिक चीनी खानपान अपनाना, चीनी ड्रामा और फिल्मों को देखना तथा चीन की यात्रा कर वहां के स्थानीय जीवन का अनुभव लेना शामिल है।

Related posts

Japan new defence white paper is full of misconceptions

जापान का नया रक्षा श्वेत पत्र गलत धारणाओं से भरा है..

August 5, 2026
Gold- Silver Price Update: सोना हुआ सस्ता! खरीदारी का शानदार मौका, 29 जुलाई को कीमतों में बड़ी गिरावट

Gold Silver Price Today: 5 अगस्त को सोने में मामूली गिरावट, चांदी के दाम स्थिर; खरीदारी से पहले जानें ताजा रेट

August 5, 2026

सोशल मीडिया पर हजारों कंटेंट क्रिएटर्स इन गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर वीडियो और ब्लॉग साझा कर रहे हैं। यही वजह है कि Chinamaxxing युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

China Cool से Chinamaxxing तक

इस वर्ष गर्मियों में China Cool और China Travel जैसे ट्रेंड पहले ही चर्चा में थे। अब Chinamaxxing ने इन दोनों को एक नई पहचान दे दी है। पहले जहां लोग केवल चीन घूमने की बात करते थे, वहीं अब वे वहां की संस्कृति, स्वास्थ्य परंपराओं और दैनिक जीवन को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रेंड चीन को केवल एक पर्यटन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक अनुभव के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।

चीनी संस्कृति को समझना चाहते हैं विदेशी

चीनी पर्यटन अनुसंधान संस्थान के सर्वेक्षण के अनुसार, चीन आने वाले 60 प्रतिशत से अधिक विदेशी पर्यटक केवल घूमने के लिए नहीं, बल्कि चीनी संस्कृति का वास्तविक अनुभव लेने के उद्देश्य से यात्रा कर रहे हैं।

विदेशी पर्यटकों ने अब तक चीन के लगभग 500 शहरों का दौरा किया है। पारंपरिक बाजार, स्थानीय भोजन, ऐतिहासिक धरोहर, मार्शल आर्ट, चाय संस्कृति और आधुनिक शहरी जीवन उनके आकर्षण के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल

राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में विदेशी नागरिकों ने 2 करोड़ 29 लाख 10 हजार से अधिक बार चीन का दौरा किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20.4 प्रतिशत अधिक है।

इन यात्राओं में 1 करोड़ 78 लाख 15 हजार बार वीजा-मुक्त प्रवेश दर्ज किया गया, जो कुल विदेशी यात्राओं का 77.7 प्रतिशत है। इससे स्पष्ट है कि वीजा नीतियों में ढील और पर्यटन को बढ़ावा देने की रणनीति का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

दुनिया को चीन आने का संदेश

ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र The Guardian ने इस ट्रेंड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन दुनिया को यह संदेश दे रहा है—“आइए और खुद चीन को परखिए।”

विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती सकारात्मक भागीदारी और वीजा नियमों में बदलाव ने विदेशी पर्यटकों का भरोसा बढ़ाया है। अब लोग चीन को केवल खबरों या सोशल मीडिया के जरिए नहीं, बल्कि स्वयं जाकर समझना चाहते हैं।

सॉफ्ट पावर का नया चेहरा

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों के अनुसार Chinamaxxing केवल एक वायरल हैशटैग नहीं, बल्कि चीन की सॉफ्ट पावर को मजबूत करने का नया माध्यम बनता दिखाई दे रहा है। संस्कृति, पर्यटन, भोजन, स्वास्थ्य परंपराएं और डिजिटल कंटेंट के जरिए चीन वैश्विक स्तर पर अपनी सकारात्मक छवि को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। Chinamaxxing यह दिखाता है कि आज की दुनिया में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह देशों की संस्कृति, पर्यटन और जीवनशैली को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने का प्रभावशाली मंच बन चुका है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Chinamaxxing एक अस्थायी इंटरनेट ट्रेंड साबित होता है या फिर वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का स्थायी हिस्सा बन जाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Chinamaxxing#Chinamaxxing Why is this new Chinese lifestyle trend taking the world by storm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version