Thursday, August 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

SAIC और GM ने संयुक्त उद्यम समझौते का किया नवीनीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
SAIC and GM renewed the joint venture agreement
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शांगहाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन (SAIC) और जनरल मोटर्स (GM) ने 5 अगस्त को अपने संयुक्त उद्यम समझौते के नवीनीकरण पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों के संयुक्त उद्यम की अवधि 20 साल के लिए बढ़ाकर वर्ष 2047 तक कर दी गई। दोनों पक्षों ने कहा कि यह समझौता करीब 30 वर्षों के सफल सहयोग की नींव पर आधारित है और वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच चीनी बाजार की दीर्घकालिक संभावनाओं तथा शांगहाई जनरल मोटर्स की विकास क्षमता में उनके भरोसे को दर्शाता है। समझौते के अनुसार, दोनों कंपनियां प्रौद्योगिकी अनुसंधान और विकास, आपूर्ति श्रृंखला तथा वैश्विक बाजार संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करेंगी। साथ ही, शांगहाई जनरल मोटर्स के स्मार्ट और विद्युतीकरण परिवर्तन, स्थानीय नवाचार, वैश्विक विस्तार तथा दीर्घकालिक विकास को लगातार समर्थन दिया जाएगा।

योजना के मुताबिक, वर्ष 2030 तक शांगहाई जनरल मोटर्स कम से कम 30 नए ऊर्जा वाहन मॉडल लॉन्च करेगी। इससे कंपनी नए ऊर्जा वाहन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ साथ चीन के प्रमुख नई ऊर्जा वाहन ब्रांडों में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का प्रयास करेगी। बुद्धिमान तकनीक के क्षेत्र में भी शांगहाई जनरल मोटर्स अपनी स्थानीय अनुसंधान और विकास क्षमताओं को और बेहतर बनाएगी। कंपनी चीन की तकनीकी उद्योग श्रृंखला का लाभ उठाते हुए स्मार्ट केबिन और उच्च स्तरीय स्वचालित ड्राइविंग तकनीक के विकास तथा उत्पादों में उनके इस्तेमाल को तेज करेगी। इसका उद्देश्य चीनी उपभोक्ताओं को अधिक बुद्धिमान, सुरक्षित और बेहतर स्मार्ट मोबिलिटी अनुभव उपलब्ध कराना है।

Related posts

International Counter Terrorism Symposium 2026 Held in Xinjiang

शिनच्यांग में 2026 अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी संगोष्ठी आयोजित

August 5, 2026
Modernization with Chinese

चीनी शैली के आधुनिकीकरण में प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण का ख़ास महत्व

August 5, 2026

बताया गया है कि यह समझौता केवल चीनी बाजार के दीर्घकालिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि शांगहाई जनरल मोटर्स के वैश्विक विस्तार के लिए भी नए अवसर पैदा करेगा। इससे पहले संयुक्त उद्यम सहयोग का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तकनीकों को चीन लाना और उन्हें स्थानीय बाजार की जरूरतों के अनुसार विकसित करना था। भविष्य में शांगहाई जनरल मोटर्स उपभोक्ता जरूरतों की समझ, तकनीकी नवाचार, स्मार्ट विनिर्माण और औद्योगिक श्रृंखला की दक्षता जैसे क्षेत्रों में चीन की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करेगी। कंपनी का लक्ष्य चीन में विकसित और निर्मित अधिक उत्पादों तथा तकनीकों को वैश्विक  बाजार तक पहुंचाना है, जिससे वैश्विक स्थानीयकरण से चीनी वैश्वीकरण की दिशा में आगे बढ़ा
जा सके।  (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #SAIC and GM renewed the joint venture agreement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version