Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajasthan Youth Congress Election:युवक कांग्रेस चुनाव, गहलोत पाटलट गुट में वर्चस्व की जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan Youth Congress Election:युवक कांग्रेस चुनाव, गहलोत पाटलट गुट में वर्चस्व की जंग

Rajasthan Youth Congress Election Gehlot Pilot faction battle for supremacy

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Rajasthan Youth Congress Election 2023: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होना हैं। इससे पहले सत्तारुढ़ कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की लिहाज से यूथ कांग्रेस के चुनाव कराए जा रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट में आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी की समझाइश के चलते कुछ दिन  दोनों नेता और उनके समर्थक खामोश रहे लेकिन ये खामोशी ज्यादादिन नहीं टिक सकी। ऐसे में यूथ कांग्रेस के लिए हो रहे चुनाव में सभी अपनी ताकत का अंदाजा लगा रहे हैं। दोनों गुट के लिए ये चुनाव खासे अहम हैं।

  • गहलोत पायलट गुट की अग्निपरीक्षा
  • जो जीता वही सिकंदर
  • दोनों गुट ने लगाई पूरी ताकत
  • 28 जनवरी से 27 फरवरी तक होगी ऑनलाइन वोटिंग
  • मार्च तक चुनी जा सकती है युकां की टीम

28 जनवरी से 27 फरवरी तक युवा कांग्रेस में अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन वोटिंग होगी। उसके बाद मार्च तक प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी चुन ली जाएगी। बता दें यूथ कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष कांग्रेस के विधायक हैं लेकिन पिछले दिनों सरकार से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इस बार के नए अध्यक्ष के लिए गहलोत और पायलट  दोनों गुट की ओर से अपने-अपने लोगों को मैदान में उतारने और उन्हें जिताने की कोशिश जारी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सभी पदों के लिए नामांकन प्रकिया पूरी

यूथ कांग्रेस के सभी पदों के लिए नामांकन प्रकिया पूरी हो चुकी है। इस चुनाव के लिए 29 नामांकन हुए हैं। यूथ कांग्रेस के विभिन पदों के लिए 28 जनवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन मतदान होगा। वहीं दो दिन स्क्रूटनी चलेगी। जिसमें कई नामों को बाहर कर दिया जायेगा। इसमें वही लोग चुनाव लड़ पाएंगे जिन्होंने प्रदेश के अंदर काम किया होगा। दरअसल गहलोत और पायलट गुट के बीच चल रही गहमागहमी के बीच यह चुनाव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इन चुनावों में जिस किसी के भी चहेते की जीत होगी, माना जा रहा है उसे ही पार्टी में बढ़त मिलती दिखाई दे सकती है।

प्रदेश स्तर पर काम करने वाले को मिलेगा मौका

राजस्थान में यूथ कांग्रेस के लिए चार पदों पर चुनाव की प्रक्रिया जारी है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष और विधान सभा अध्यक्ष के लिए चुनाव कराए जा रहे है। इसके लिए 12 जनवरी से 18 जनवरी तक नामांकन का दौर चला। अब दो दिन इसके लिए स्क्रूटनी चलेगी। इस दौरान 29 में से उन सभी 13 लोगों को छोड़कर बाकी से यह सवाल पूछा जाएगा कि क्या वे जिलाध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं या नहीं। बता दें यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए उन्हीं लोगों को मौ​का मिलेगा जो प्रदेश स्तर में काम कर चुके हैं। बाकी लोगों को अध्यक्ष के चुनाव के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

सदस्य बनाने में लगाई जा रही ताकत

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चाहती है कि उसकी फौज के सिपाही संख्या में अधिक हो। ऐसे में इस चुनाव में जो जितना यूथ कांग्रेस का सदस्य बना पायेगा वहीं विजेता बनेगा। यही वजह है कि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने से पहले उम्मीदवारों ने हर जिले और ब्लॉक स्तर पर सदस्य बनाने में अपनी ताकत लगा रखी है। 28 जनवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन मतदान होगा। अध्यक्ष बनने के लिए सदस्यता करनी पड़ेगी। लेकिन टॉप थ्री में आने वालों का साक्षात्कार होगा। इसके बाद ही उसमें से कोई एक अध्यक्ष घोषित होगा। इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकीं हैं।

नेगी की निगरानी में हो रहे चुनाव

बता दें कि पिछली बार जब यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए थे तब कई प्रकार के आरोप लगे थे। लेकिन इस बार पारदर्शिता बरती जा रही है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विपिन नेगी नगर बनाए हुए हैं। ऐसे में उनका कहना है कि इस बार सब कुछ फेयर हो रहा है। किसी को कोई भी मनमानी की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी निगरानी कर रहे हैं।

Post Views: 323
Tags: Gehlot Pilot fashion battle for supremacyOnline voting from 28 January to 27 FebruaryRajasthan Youth Congress Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version