Bypoll Election LIVE Updates: मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंज़लपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है और आज ही नतीजे आने की उम्मीद है।
देश में तीन उपचानवों के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी है। मध्य प्रदेश की दतिया, बिहार की बांकीपुर और गुजरात की मंज़लपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबकी नजरें इन चुनावों के नतीजों पर इसलिए भी टिकी हैं कि हाल ही में छात्र आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये पहले चुनाव है। जानाकर मानते हैं कि इन चुनावों से आने वाले चुनावों में वोटर के मूड को समझने में मदद मिलेगी।
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग
30 जुलाई को हुए दतिया उपचुनाव में 71.44% वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच है। इस चुनाव को बीजेपी के नए राज्य अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए पहली चुनावी परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है।
बिहार में, 30 जुलाई को हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती पटना के कला भवन में होगी। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और EVM को तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखने के साथ 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होगा।
वहीं, गुजरात में मंज़लपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती भी होगी, जो बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण ज़रूरी हो गया था। इस सीट पर 30 जुलाई को 37.5% वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला बीजेपी के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस नेता भीखाभाई रबारी के बीच है।
दोपहर दो बजे तक तीनों ही सीटों पर नतीजे आने की उम्मीद है।





