अगले 8 घंटे बेहद भारी
देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 8 घंटों के भीतर 22 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सम में बाढ़, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा
असम में बाढ़ के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। वहीं उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
समुद्र में जाने पर रोक
मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के पास समुद्र में हालात बेहद खराब बने हुए हैं। 29 जुलाई की सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 22 राज्यों में 2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम और अधिक चुनौतीपूर्ण बना रह सकता है।





