Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Abdul Rehman Makki: पाकिस्तान के गहरे दोस्त चीन ने भी छोड़ा साथ, हाफिज सईद का बहनोई रहमान मक्की ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
January 17, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Abdul Rehman Makki: पाकिस्तान के गहरे दोस्त चीन ने भी छोड़ा साथ, हाफिज सईद का बहनोई रहमान मक्की ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Abdul Rehman Makki: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार यानी 16 जनवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया। इसे भारत की बड़ी राजनयिक सफलता माना जा रहा है। दरअसल, भारत ने पिछले साल भी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी, लेकिन चीन ने उसका बचाव कर दिया था।

  • हाफिज का बहनोई है अब्दुल रहमान मक्की
  • 26/11 और मुंबई धमाकों का है आरोपित
  • यह भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता

चीन हमेशा बचाता रहा

जून 2022 में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति, जिसे यूएनएससी 1267 समिति के रूप में भी जाना जाता है, के तहत तहत पाक आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को लिस्टेड करने के प्रस्ताव को चीन के रोके जाने की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आलोचना की थी। भारत हमेशा से इसे वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग करता रहा और चीन उसमें रोड़े अटकाता रहा। आखिरकार, भारत के प्रयास रंग लाए और चीन ने भी सरपरस्ती का अपना हाथ हटा लिया।

Related posts

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

लाड़की बहिन योजना में बड़ा बदलाव: e-KYC अनिवार्य, लाखों नाम कटे—31 मार्च तक आखिरी मौका

March 10, 2026
West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

West Bengal and Jharkhand News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट: ₹4,474 करोड़ की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी

March 10, 2026

“16 जनवरी 2023 को, सुरक्षा परिषद समिति ने आईएसआईएल (दा’एश), अल-कायदा, और संबंधित व्यक्तियों, ग्रुप, उपक्रमों और संस्थाओं से संबंधित संकल्प 1267 (1999), 1989 (2011) और 2253 (2015) को फॉलो करते हुए इसे मंजूरी दे दी”।

महीनों से चल रही कोशिशें रंग लाईं

दरअसल, 16 जून 2022 को भी भारत ने ऐसा एक प्रस्ताव रखा था पाकिस्तानी आतंकवादी मक्की को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल करने का, जिसे अमेरिका ने भी समर्थन दिया था। इस संयुक्त प्रस्ताव को आखिरी क्षण में चीन ने बाधित कर दिया था।

16 जून को चीन के अलावा सभी सदस्यों ने मक्की का नाम आतंकियों की सूची में में जोड़े जाने का समर्थन किया था।

मक्की को जानिए

कुख्यात आतंकी हाफिज सईद, जो लश्कर-ए-तैयबा  (Lashkar-e-Taiba) का प्रमुख है, का बहनोई अब्दुल रहमान मक्की है, जिसको वैश्विक आतंकी (Global Terrorist) घोषित कर दिया गया है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं था, क्योंकि चीन  ने जून 2022 से पाकिस्तानी आतंकवादी मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल करने पर अड़ंगा लगा रखा था। अब चीन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं और इसीलिए सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव पारित हो सका है। मक्की के बारे में मोटी बातें ये जानिएः

  • 75 साल के मक्की को लश्कर-ए-तैयबा में बड़ा पद हासिल था और वह कई आतंकवादी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुका है।
  • बता दें कि भारत और अमेरिका दोनों देशों ने इसे आतंकवादी घोषित कर रखा है। वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है।
  • CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार मक्की ने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी आइएसआइ और पाकिस्तान की मदद से 26/11 के मुंबई हमलों की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
  • वह आतंकवादी हमलों के लिए लश्कर के लिए फंड भी जुटाता है।
  • मक्की धन जुटाने, भर्ती करने और युवाओं को हिंसा के लिए कट्टरपंथी बनाने और भारत के जम्मू और कश्मीर में हमलों की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुका है।
  • वह लगातार भारत के खिलाफ षडयंत्र रचता रहा है।
पाकिस्तानी कोर्ट भी ठहरा चुकी है दोषी

आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पाकिस्तानी कोर्ट ने मक्की को दोषी ठहराया कर जेल की सजा भी सुनाई थी। सरकार उस पर ठोस कार्रवाई करने से अब तक बचती रही है। अब हालांकि हालात बदल चुके हैं और अब पाकिस्तान सरकार को पर उस पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

इसे पाकिस्तान सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में UN द्वारा शामिल करने के बाद अब पाकिस्तान पर भी दबाव होगा।

Post Views: 113
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version