Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पंचायत का शर्मनाक सौदा!..मासूम से रेप के आरोपियों से ली दारू-चिकन पार्टी और 1 लाख

DigitalDesk by DigitalDesk
July 13, 2026
in मुख्य समाचार
0
Panchayat in Gumla Jharkhand struck a shameful deal in the name of justice
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मासूम की चीख… और पंचायत का शर्मनाक चेहरा…
झारखंड के गुमला से आई ये खबर इंसानियत को झकझोर देने वाली है। तीन साल की मासूम से रेप के बाद जहां आरोपी को कानून के हवाले किया जाना चाहिए था, वहां गांव की पंचायत ने कथित तौर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी से मिले 20 हजार रुपये से शराब और चिकन पार्टी तक कर ली गई। पुलिस की समय पर दखल से मामला खुला और आरोपी गिरफ्तार हुआ। अब पुलिस पंचायत की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पंचायत का शर्मनाक सौदा!
रेप पर दारू-चिकन पार्टी!
मासूम की चीख, पंचायत की शर्म
एक लाख में इंसाफ का सौदा
रेप कांड पर पंचायत बेनकाब

Related posts

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

चीन ने रूस से तेल या गैस आयात करने पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर प्रतिक्रिया दी

September 20, 2026
Escalating Houthi attacks Pakistan russia to Tehran and Iran Trump card

हूती का बढ़ता हमला, पाकिस्तान की तेहरान दौड़ और ईरान का ट्रंप कार्ड

September 20, 2026

झारखंड के गुमला में इंसाफ के नाम पर शर्मनाक सौदे का आरोप सामने आया है। तीन साल की बच्ची से रेप के बाद गांव में पंचायत बैठी, आरोपी पर कथित तौर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और आरोप है कि मौके पर मिले 20 हजार रुपये से दारू-चिकन पार्टी भी हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब यह भी जांच हो रही है कि आखिर किसने कानून से ऊपर पंचायत का फैसला लागू करने की कोशिश की। देखिए हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

यह पूरा मामला गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा गांव का है। आरोप है कि गांव का ही सुनील लोहरा तीन साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो घटना का पता चला। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बजाय गांव में पंचायत बुला ली गई।

आरोप है कि पंचायत में आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरोपी ने वहीं 20 हजार रुपये दिए, जबकि बाकी रकम एक सप्ताह में देने की बात कही गई। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि इसी रकम से गांव के कुछ लोगों ने शराब और चिकन पार्टी कर ली।

घटना की भनक गांव के एक जागरूक व्यक्ति ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस गांव पहुंची, पीड़िता की मां का बयान दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

अब पुलिस सिर्फ आरोपी ही नहीं, बल्कि उन लोगों की भी भूमिका की जांच कर रही है जिन्होंने कथित तौर पर पंचायत के जरिए मामले को दबाने, पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने और कानून की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार का कहना है कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बेहद गंभीर हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह का समझौता या पंचायत का फैसला कानूनन मान्य नहीं है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

गुमला की यह घटना सिर्फ एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि उस मानसिकता पर भी सवाल खड़े करती है जिसमें मासूम के साथ हुए अपराध को पैसों के बल पर दबाने की कोशिश की जाती है। हालांकि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कानून से ऊपर बैठने वाली ऐसी पंचायतों पर भी सख्त कार्रवाई होगी?

Tags: #innocent scream #shameful face of the Panchayat #Panchayat in Gumla Jharkhand #shameful settlement reached #name of justice
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version