Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

जानिए उन योगी को जो हैं भारत के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री, जिन्हें नौकरशाह भी बुलाते हैं ‘महाराजजी’

यूपी के सीएम आदित्यनाथ की खास बातें जानिए

DigitalDesk by DigitalDesk
January 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
जानिए उन योगी को जो हैं भारत के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री, जिन्हें नौकरशाह भी बुलाते हैं ‘महाराजजी’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊः योगी आदित्यनाथ। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेस के मुख्यमंत्री। पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ 19 मार्च 2017 को ली। उसके बाद ऐसी जोरदार पारी खेली कि दुबारा 2022 में भी पहले से अधिक जोरदार प्रदर्सन के साथ मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। उनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री भी बनाये गए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

हम आपको इन्हीं योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ खास बताने जा रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

योगी का राजनीतिक करियर

  • 1998 में योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीता भी। वे12वीं लोक सभा के सबसे युवा सांसद भी रह चुके हैं। उस समय उनकी उम्र केवल 26 साल थी।
  • 1999 में गोरखपुर से फिर संसद पहुंचे। अप्रैल 2002 में हिन्दू युवा वाहिनी बनाई। 2004 में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। 2009 में भी 2 लाख ज्यादा वोट जीतकर लोकसभा में पहुंचे।
  • 2014 में पांचवी बार योगी एक बार फिर 2 लाख से ज्यादा वोटों से सांसद चुने गए।  2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला।
  • 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार करवाया। इसके लिए उन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया।
  • 19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया और मुख्यमंत्री का पद सौंपा गया।
  • हालांकि, उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही एक और बात भी कांस्पिरैसी थियरी गढ़नेवाले बताते हैं कि मनोज सिन्हा को यूपी का सीएम लगभग तय कर दिया गया था और वह भी बनारस में आशीर्वाद लेने मंदिरों में चले गए थे। अंतिम समय पर योगी समर्थक विधायकों ने एक तरह से विद्रोह कर दिया और उनको विधायक दल का नेता चुना गया।

योगी आदित्यनाथ के साथ जुड़े हैं कई विवाद

योगी आदित्यनाथ पर सितंबर 2008 में आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में योगी जी बाल बाल बचे। इस हमले में 100 से भी ज्यादा वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया था और निहत्थे लोगों को लहूलुहान भी किया। योगी को गोरखपुर दंगों के दौरान गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग मे एक हिन्दू युवा की जान चली गयी। अधिकारियों ने योगी को उस जगह जाने से मना कर दिया, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने शहर में लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग की।

अगले दिन उन्होंने शहर के मध्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने की घोषणा की लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति देने से साफ मना कर दिया। योगी आदित्यनाथ ने भी इस बात की कोई चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी करवा दी। आदित्यनाथ को सीआरपीसी की धारा  151A, 146, 147, 279, 506 के तहत जेल में डाल दिया गया।  मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे फूंक दिए गए, जिसका आरोप उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी पर लगा। दंगे धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में फैल गए।

2005 में योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर 1800 ईसाईयों का शुद्धीकरण कर हिन्दू धर्म में शामिल कराया। ईसाइयों के इस शुद्धीकरण का कम उत्तर प्रदेश के एटा में हुआ।

योगी के फायरब्रांड बयान

  • ‘जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक सका तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा।’
  • लव जेहाद को लेकर योगी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे अपने समर्थकों से कहते सुनाई दे रहे थे कि हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे।
  • “मूर्ति विसर्जन से होने वाला प्रदूषण दिखता है लेकिन बकरीद के दिन हजारों निर्दोष पशु काटे गए काशी में, उनका ख़ून सीधे गंगा जी में बहा है क्या वो प्रदूषण नहीं था?”
  •  “जो लोग योग के विरोधी हैं उन्‍हें भारत छोड़ देना चाहिए, जो लोग सूर्य नमस्कार को नहीं मानते उन्‍हें समुद्र में डूब जाना चाहिए।”
  • “मुस्लिमों की जनसंख्या तेजी से बढ़ना खतरनाक रुझान है, यह एक चिंता का विषय है, इस पर केंद्र सरकार को कदम उठाते हुए मुसलमानों की आबादी को काम करने की कोशिश करनी चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके में बहुत ज्यादा प्रभाव रहा है। इससे पहले उनके पूर्वाधिकारी तथा गोरखनाथ मठ के पूर्व महन्त, महंत अवैद्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी से सन् 1991 तथा सन् 1996 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने फायरब्रांड बयानों से दूरी बरत ली है और फिलहाल निवेश, सुरक्षा और प्रदेश के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Post Views: 351
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version