Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Mayawati Birthday: 67 साल की हो गईं बहन मायावती, 18वीं किताब और 67 किलो के केक के साथ मनाया जन्मदिन

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Mayawati Birthday: 67 साल की हो गईं बहन मायावती, 18वीं किताब और 67 किलो के केक के साथ मनाया जन्मदिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Mayawati 67th Birthday: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन आज यानी 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इससे पहले बसपा की तरफ से एक गाना रिलीज किया गया है। मायावती के जन्मदिन को आज जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान मायावती ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट सफरनामा भाग 18’ का हिंदी और अंग्रेजी में विमोचन करेंगी। जन्मदिन के अवसर पर बसपा के लोग गरीबों की मदद करेंगे और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण करेंगे।

  • बसपा सुप्रीमो मायावती का है 67वां जन्मदिन
  • वह उत्तर प्रदेश की 4 बार मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं
  • कांशीराम उन्हें राजनीति में लाए थे
  • उनको बहनजी के नाम से भी जाना जाता है
  • यूपी की राजनीति का एक प्रमुख ध्रुव हैं

मायावती को बताया देवी बुद्ध

गीत बसपा की दिल्ली यूनिट की तरफ से तैयार हुआ है। बसपा सुप्रीमों मायावती के लिए कैलाश खेर ने अपनी आवाज में गाना गाया है। सबसे खास बात ये है कि गाने के बोल में मायावती को आयरन लेडी और जननेता बताया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि राजनीति के शुरुआती दिनों में मायावती को कौन सी दिक्कतों व चुनौतियों का सामना करना पड़ा?  एक सर्कुलर जारी करके कहा गया है कि आज सभी पार्टी कार्यालयों में यही गाना बजाया जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इस गाने में मायावती को उद्धारक, गरीबों की सहायक और यहां तक कि देवी बुद्ध की अवतार तक बताया गया है। गाने की कुछ पंक्तियां आपके लिए नीचे हैंः

‘जन्मदिवस पर माया बहन को लाखो लाख बधाई

हिम्मत और साहस के कारण आयरन लेडी कहलाती है

भारत की जनता उनको देवी का रूप समझती है

बिना तुम्हारे कोई नही है तारण हार…’

ब्लू बुक किताब भी लांच करेंगी आज

बहुजन समाज पार्टी ने कहा है कि मायावती अपने इस जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी की ब्लू बुक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के भाग-18 का विमोचन करेंगी। इसके अंग्रेजी संस्करण ए ट्रैवलॉग ऑफ माई स्ट्रगल रिडेन लाइफ एंड बीएसपी मूवमेंट” का भी लोकार्पण होगा।

वहीं, मायावती का जन्मदिन देश भर में खासकर उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे गरीबों, मजदूरों और असहाय के बीच जाकर उनकी सहायता करें। पार्टी कार्यालय को झंडों से सजा दिया गया है और कार्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाई गई हैं।

मायावती के बारे में कुछ खास बातें जानिए

मायावती के सिर पर दो ताज हैं। वह भारत की सबसे युवा महिला मुख्यमंत्री के साथ-साथ सबसे पहली दलित महिला मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। वह चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्कूल शिक्षिका के रूप में की थी।  वह कांशी राम की विचारधारा और कर्मठता से प्रभावित होकर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।

मायावती का असली नाम चंदावती देवी है और उनका जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली में हुआ था। उनकी माता का नाम रामरती और पिता का नाम प्रभु दयाल था। प्रभु दूरसंचार केंद्र में अफसर थे। मायावती के 6 भाई हैं। मायावती के करियर को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्ह राव ने लोकतंत्र का चमत्कार बताया था तो फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें सबसे प्रभावशाली नेताओं की सूची में 59वें नंबर पर एक बार रखा था। सन 1995 में वे उत्तर प्रदेश की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री बनायी गयीं। सन 2001 में पार्टी के संस्थापक कांशी राम ने मायावती को दल के अध्यक्ष के रूप में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

सन 2007 के विधान सभा चुनाव के बाद मायावती फिर से सत्ता में लौट आई और भारत के सबसे बड़े राज्य की कमान संभाली। 2009 में बसपा ने उत्तर प्रदेश से 20 सीटें जीतीं। उन्हें राज्य में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से अधिक लगभग 28 फीसदी वोट मिले। उनका शासनकाल सख्त लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जाता है, हालांकि शायद उनके निरंकुश शासन की वजह से ही बाकी पिछड़े उनसे छिटक गए। उनको पूरे यूपी में विभिन्न दलित और बौद्ध महापुरुषों के विशेष स्मारक बनवाने के लिए भी जाना जाता है।

फिलहाल सितारे ढलान पर

पूरे पाँच वर्ष शासन के पश्चात मायावती सन 2012 का चुनाव अपनी प्रमुख प्रतिद्विन्द्वी समाजवादी पार्टी से हार गयीं। उसके बाद से बसपा यूपी में वापसी नहीं कर सकी है। 2017 में तो उनकी पार्टी 403 में केवल 19 सीटें जीत सकीं है। 2018 में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

इन सबके बावजूद आज भी दलित उन्हें अपना आइकॉन मानते हैं और एक तबका है जो केवल मायावती का साथ देता है। मायावती की राजनीति को देखते हुए वह कब वापसी कर दें, इसका भी आकलन करना मुश्किल है।

 

 

 

Post Views: 286
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version