भूकंप से तबाह हुआ वेनेजुएला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक…भारत की ओर से हर संभव मदद का जताया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए खतरनाक भूकंप पर शोक प्रकट किया है। पीएम ने भारत की जनता की तरफ से वेनेजुएला सरकार और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं है। इसके साथ ही उन्होंने ने भूकंप की चपेट में आने के बाद घायल हुए के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत हर संभव मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वेनेजुएला में भूकंप की तबाही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक
कहा— भारत हर संभव मदद को तैयार
वेनेजुएला में गुरुवार 24 जून 2026 को आए खतरनाक भूकंप से हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वेनेजुएला में आए इस भीषण भूकंप से हुई तबाही पर उन्हें बहुत दुख है। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की तरफ से वे वेनेजुएला की जनता और वहां की सरकार के साथ ही खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हैं। पीएम ने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है वे उनके प्रति संवेदनाव्यक्त करते हैं। साथ ही पीएम ने यह भी कहा कि घायलों के जल्द ठीक होने की वे प्रार्थना करते हैं।
प्रधानमंत्री ने इस मुश्किल घड़ी में भूंकप प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े होने का भरोसा दिलाने के साथ ही कहा है कि भारत
वेनेजुएला को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
अमेरिका जियोलॉजिकल सर्वे USGS की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी काराकस से करीब 160 किमी पश्चिम में जो भूकंप आया उसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। इस पहले झटके साथ एक मिनट से भी कम समय बाद एक और भूकंप का दूसरा झटका लगा जो 7.5 तीव्रता का था।
USGS ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने के साथ ही वहां भारी नुकसान होने की भी आशंका है। इसके साथ ही आशंका जताई गई है कि वेनेजुएला में आई यह आपदा वहां बड़े इलाके में फैल सकती है। शुरुआती अनुमान के अनुसार भूकंप से मरने वालों की संख्या करीब 10 हजार से 1 लाख के बीच हो सकती है।





