Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

चार दशकों से देश के इस ताकतवर खानदान में चल रहा है संपत्ति का विवाद, क्या बुआ-भतीजे सुलझा सकेंगे मामला?

सिधिया राजघराने में लंबे समय से है सपंत्ति विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2023
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, वीडियो, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

देश की राजनीति में लगातार चमकने वाले सिंधिया राजघराने के बारे में तो सभी ने सुना है। लेकिन कम ही लोग जानते है कि सिंधिया राजघराने में चार दशक से संपत्ति का विवाद चल रहा है। इस पूरे विवाद में एक पक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं तो दूसरी ओर उनकी तीनों बुआ खड़ी हैं। सिंधिया जब भाजपा में शामिल हुए थे तब माना जा रहा था कि सियासी मतभेद खत्म होने के साथ ही पारिवारिक दूरी भी कम होगी और संपत्ति विवाद सुलझ जाएंगे। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम दोनों पक्ष में से किसी नहीं उठाया न ही इसके कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

राजमाता सिंधिया के जमाने से है विवाद

सूत्रों की माने तो सिंधिया परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद राजमाता विजयाराजे सिंधिया के सामने ही शुरू हो गया था। दरअसल राजमाता की दो वसीयतों में पूरा मामला अटका है। राजमाता ने वसीयतों में बेटे माधवराव सिंधिया और पोते ज्योतिरादित्य को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसका एक हिस्सा उन्होंने अपनी तीन बेटियों. उषा राजे वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे के नाम कर दिया था। जिसे लेकर माधवराव सिंधिया भी अपने जीते जी अदालती मामले लड़ते रहे।

सीनियर जर्नलिस्ट रशीद किदवई की किताब “हाउस आफ सिधियास” में इस बात का ज्रिक भी किया गया है।

सूत्रों की माने को विवाद नहीं सुलझने के  पीछे बड़ा कारण ज्योतिरादित्य की सबसे छोटी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया को माना जा रहा है। ग्वालियर चंबल अंचल में चर्चा जोरों पर है कि यशोधरा से बड़ी दोनों बहनें उषाराजे और वसुंधरा राजे सिंधिया संपत्ति विवाद में खास रुचि नहीं लेतीं। लेकिन यशोधरा राजे अपनी मायके की पुश्तैनी विरासत में हिस्सेदारी चाहती हैं।

कोर्ट के बाहर सुलझ सकता है विवाद

सूत्रों की माने तो संपत्ति विवाद कोर्ट में जाने के बाद इसमें और लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में ज्योतिरादित्य और उनकी तीनों बुआ उषाराजे सिंधिया, वसुंधराराजे सिंधिया और यशोधराराजे सिंधिया इस विवाद को कोर्ट के बाहर सुलझाने के पक्ष में हें। बताया जाता है कि ज्योतिरादित्य और उनकी बुआ के वकीलों की ओर से कोर्ट में इस संबंध में आवेदन भी दिया गया था हालांकि जून 2019 में उनकी तीनों बुआ की ओर से आवेदन वापस ले लिया था।

बुआ भतीजों के बीच सुलझेगा विवाद

चर्चा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे बड़ी बुआ उषाराजे सिंधिया को  संपत्ति में खास रुचि नहीं है। उषाराजे का विवाह नेपाल के राजघराने में हुआ है। उनके परिवार के पास पहले से ही अकूत संपत्ति है। उषाराजे नेपाल में ही बस चुकी हैं। कभी कोई समारोह या किसी खास मौके पर ही वे  ग्वालियर आती हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूसरी बुआ वसुंधराराजे सिंधिया जो राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनकी शादी धौलपुर राजघराने में हुई है। उनके परिवार के पास भी अकूत  संपत्ति है। वसुंधरा और उनके बेटे दुष्यंत सिंह नहीं चाहते हैं कि महल का संपत्ति का विवाद लंबा खींचे। उन्हें महल की संपत्ति की जरूरत भी नहीं है।

वही ज्योतिरादित्य सिंधिया की सबसे छोटी बुआ और शिवराज कैबिनेट में मंत्री यशोधराराजे सिंधिया का मामला थोड़ा अलग है। उनके पास  पारिवारिक संपत्ति के नाम पर ज्यादा कुछ नहीं है। यशोधराराजे के तीन बच्चे हैं। उन्होंने ने कार्डियोलॉजिस्ट से शादी की थी। शादी के बाद वे अमेरिका में रहने लगीं लेकिन पति से अलग होने के बाद वे भारत वापस आ गईं। यहां सियासत में वे सक्रिय हो गईं। चर्चा है कि यशोधरा राजे सिंधिया मायके की विरासत में हिस्सेदारी को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर हैं। माना जा रहा है कि यदि कोर्ट के बाहर समझौता हुआ तो इसका ज्यादा अधिक लाभ यशोधरा को ही हो सकता है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags: Jyotiraditya ScindiaMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version