नई दिल्ली | ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट
- देश-दुनिया में आज क्या घटा खास, जानिए दिनभर की बड़ी खबरें एक नजर में—
🕗 08:19 AM | FIFA वर्ल्ड कप 2026
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया, अगले राउंड में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अगले राउंड में जगह पक्की कर ली। ग्रुप डी के इस मुकाबले में अमेरिका ने पूरे मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज की।
🕗 08:16 AM | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
‘योग संगम पोर्टल’ पर 6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, उत्साह चरम पर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार ‘योग संगम पोर्टल’ पर अब तक 6 लाख से अधिक संगठनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह आंकड़ा देशभर में योग को लेकर बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
🕗 08:07 AM | FIFA वर्ल्ड कप 2026
मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर ग्रुप में टॉप किया
फीफा वर्ल्ड कप के एक अन्य मुकाबले में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 1-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैबारी ने एकमात्र निर्णायक गोल किया, जिससे मोरक्को ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई।
today world and across the globe what are the major happening Get a quick look at the big news of the day at a glance.





