Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान

शाह के संकेत और वसुंधरा का उत्साह!

शाह के संकेत और वसुंधरा का उत्साह!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2022
in राजस्थान, स्पेशल
0
शाह के संकेत और वसुंधरा का उत्साह!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बोलीं-प्रेस कॉन्फ्रेंस से नहीं पब्लिक कॉन्फ्रेंस से बदलेगा माहौल

देश में अगले साल 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। यहा सभी दल अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है। हालांकि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले इस साल यानी 2022 के अंत में भी दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। लेकिन साल 2023 में होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर है। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल है। दरअसल इन राज्यों में पार्टियों की जीत हार से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जनता के मूड का पता चलेगा। फिलहाल हम बात कर रहे हैं राजस्थान की। जहां मौजूदा दौर में कांग्रेस के अशोक गहलोत की सरकार है। जिन्हें बीजेपी से खासी टक्कर मिल रही है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। हाल ही में राजस्थान के दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने जोधपुर में वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की है। जिससे वसुंधरा राजे खासी उत्साहित नजर आ रही है। घोषित अघोषित तौर पर वे अपने आप को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रही है। वसुंधरा का कहना है कि अमित शाह ने उनके कार्यकाल में शुरू की गई योजनाएं गिनाई। जब वे मुख्यमंत्री थीं तब बीजेपी की सरकार ने सर्वोदय से अंत्योदय की विचारधारा और पीएम मोदी की प्रेरणा से चलाई थी। जिनकी सफलता पर उन्हें सदैव गर्व रहेगा। बता दें जोधपुर में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने इशारों ही इशारों में अपने मन की बात भी कह दी।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

20 साल बहुमत से दूर रही कांग्रेस

वसुंधरा राजे का कहना है 2003 में पहली बार उन्हें राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद 20 साल में राजस्थान में कांग्रेस कभी पूर्ण बहुमत के लाख नहीं समझी गई। वसुंधरा का इशारा साफ था कि पार्टी नेतृत्व सीएम चेहरे को लेकर अपनी स्थिति साफ करें। बता दें राजस्थान में चुनाव के लिए अब तहज सवा साल का समय शेष बचा है। बीजेपी में सीएम के चेहरे को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी है। राजनीति के जानकार वसुंधरा राजे के बयान का मतलब सीएम फेस की दावेदारी से लगा रहे हैं। वसुंधरा राजे का कहना है सियासी लड़ाई में सामने वाले को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। इसलिए यह मानकर घर नहीं बैठ सकते हैं कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बना लेंगी। इसके लिए सभी का एकजुट होकर मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। वसुंधरा ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं पब्लिक कॉन्फ्रेंस से बदलेगा माहौल।

खत्म नहीं हो सका सस्पेंस 

बता राजस्थान में कुछ महीने बाद चुनावी मौसम शुरू हो जाएगा। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, सीएम का चेहरा बता को लेकर अमित शाह ने भी पूरी तस्वीर साफ नहीं की। यानी उनका दौरा वसुंधरा को संस्पेंस में रखते हुए पूरा हुआ। ऐसे में विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी को सीएम फेस घोषित करेगी या नहीं ये समय ही बताएगा या फिर पीएम मोदी के चेहरे के आधार पर ही चुनाव लडे़गी। हालांकि शाह संकेत देकर गए है कि पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 में पीएम मोदी के चेहरे को ही जनता के सामने रख सकती है। इससे साफ होता है कि पार्टी सीएम फेस घोषित नहीं करेगी। बता दें भाजपा ने कई राज्यों में सीएम चेहरा घोषित किये बिना चुनाव लड़ा और सरकार बनाई। ऐसे में माना जा सकता है कि राजस्थान में भी भाजपा इस बार यही प्रयोग कर सकती है।

पोस्टर से आया सियासी उबाल

शाह के दौरे ने मरुभूमि राजस्थान में भाजपा में हलचल मचा दी है। यहां सियासी तेजी से समीकरण बदल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन मेघवाल में अघोषित टसल चल रही है। दोनों के बीच जुगलबंदी से सतीश पूनिया गुट हैरान नजर आ रहा है। पूनिया और शेखावत दोनों पहले वसुंधरा गुट के नेता माने जाते थे। लेकिन चुनाव का समय नजदीक आते ही समीकरण बदलने लगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को घेरने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत लामबंद नजर आ रहे हैं। शाह ने जोधपुर दौरे के दौरान सभी को साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कही तो पोस्टर पॉलिटिक्स ने साफ कर दिस कि पूनिया समर्थक शेखावत के विरोध में खडे़ हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान जहां जहां पोस्टर लगाए गए वहां पूनिया समर्थकों के पोस्टर से शेखावत गायब रहे। शेखावत के पोस्टरों से वसुंधरा और पूनिया दोनों के गायब रहने से सियासी उबाल दिखाई देने लगा है।

Post Views: 271
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version