Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

इंदौर के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मोदी-मोदी के नारे गूंजे, पीएम ने कहा- एमपी को मां नर्मदा, जंगल और परंपरा बनाते हैं भव्य

प्रवासियों से महाकाल का आशीर्वाद लेने को कहा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 9, 2023
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
NRI Summit
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंदौरः PM मोदी आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दूसरे दिन शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत की सुनती है। आज भारत के पास सक्षम युवाओं की एक बड़ी तादाद है और उनके पास कौशल भी है, वेल्यूज भी हैं। काम करने के लिए जरूरी जज्बा और ईमानदारी भी है, इसलिए दुनिया हमारे युवाओं की ओर देख रही है। पीएम ने लंच भी होस्ट किया। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि महाकाल लोक का भव्य विस्तार हुआ है, इसलिए वहां जाकर महाकाल का आशीष भी लें।

यहां प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से देरी से पहुंचे। सबुह 10 बजे के बदले 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे और यहां से PM ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। उन्होंने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी को रिसीव किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने PM को रिसीव किया।
  • सुबह 9.45 बजे हॉल फुल होने पर एंट्री बंद कर दी गई। हॉल की कैपेसिटी 2200 लोगों के बैठने की है, जबकि 3000 से ज्यादा लोग पहुंए गए। कुछ NRI जबरदस्ती गेट खोलकर घुसे। उन्हें बड़े गेट पर फिर रोका गया।
  • सुबह 10.15 बजे मॉरिशस से आए एक NRI की ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में तबीयत बिगड़ गई। ऐसा बताया गया कि उन्हें अटैक आया।
  • सूरीनाम के राष्ट्रपति ने अपनी स्पीच की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम कर की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आपको हृदय से मेरा नमस्कार और प्रणाम।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आजादी के अमृत काल में मुझे ऐसा लग रहा है कि मध्यप्रदेश में अमृत वर्षा हो रही है। इंदौर ने अपने दिल के दरवाजे भी खोले हैं और अपने घरों के दरवाजे भी खोले हैं।

इंदौर के बारे में पीएम ने क्या कहा

PM ने कहा कि इंदौर दुनिया में लाजवाब है। लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है, जो समय से आगे चलता है। इस साल भारत दुनिया के जी-20 समूह की अध्यक्षता भी कर रहा है। भारत इस जिम्मेदारी को एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। हमारे लिए यह दुनिया को भारत के बारे में बताने का अवसर है।

मोदी-मोदी के नारे लगे

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में मोदी जब मंच पर पहुंचे, तो हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने कहा, अपनों से आमने-सामने की मुलाकात, बात का अलग आनंद और महत्व होता है। उन्होंने NRI को कहा कि MP में मां नर्मदा का जल, जंगल, आदिवासी परंपरा और यहां बहुत कुछ है, जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा।

विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री हैं मौजूद

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के ग्रैंड हॉल में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वागत संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हॉल छोटा पड़ गया, लेकिन दिल छोटा नहीं है। दरअसल, हॉल के भर जाने पर एंट्री रोक दी गयी।

सूरीनाम के राष्ट्रपति ने अपनी स्पीच की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम कर की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री आपको हृदय से मेरा नमस्कार और प्रणाम। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में हिंदी लैंग्वेज, कल्चर, आयुर्वेद पर ऐसे कई ट्रेनिंग सेंटर बनाने पर काम कर रहे हैं। साथ ही हिंदी लैंग्वेज के स्कूलों पर भी हमारा फोकस है।

पीएम मोदी ने लंच किया विशिष्ट अतिथियों के साथ

दोपहर 1 बजे से लंच हुआ जिसे PM  ने खुद होस्ट किया। लंच में 102 अतिथि थे। इनमें गुयाना से राष्ट्रपति सहित 4, सूरीनाम के राष्ट्रपति सहित 5, ऑस्ट्रेलिया से जेनेटा मस्केरेन्हैंस,पनामा से 3, मलेशिया से 2, मॅरीशस से 7, UK से मेयर ऑफ साउथ वॉक सुनील चोपड़ा, 24 पैनलिस्ट और 27 प्रवासी भारतीय सम्मान लेने वाले शामिल थे।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, मनसुख मांडविया, वी. मुरलीधरन, मीनाक्षी लेखी, राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा सहित 10 और मप्र से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा वगैरह शामिल थे।

देखें वीडियो –

 

Post Views: 180
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version