Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अखिलेश नहीं मानते राहुल गांधी को अपना नेता तैयार कर रहे हैं तीसरा मोर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
January 5, 2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ, वीडियो
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को हवा दे दी है। तीसरे मोर्चे की इस उम्मीद का कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रही। दऱअसल अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के  न्यौते को ठुकरा दिया था। यही वजह है कि अब तीसरे मोर्चे को लेकर अटकलें तेज हो गई है। अखिलेश यादव का रहुल गांधी की यात्रा में शामिल न होना साफ तौर पर बताता है कि वो विपक्ष की उस साझा मुहिम का हिस्सा नहीं है जो कांग्रेस के अगुवाई में दूसरे क्षेत्रीय दलों को  एक साथ लाने के लिए की जा रही है। बीजेपी के खिलाफ एक साथ आकर ये लोग राहुल को अपना प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

यूपी को मिलेगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात…प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

June 5, 2026

अखिलेश की ना के क्या हैं मायने

अखिलेश  यादव ने भारत जोड़ो यात्रा को न करके ने केवल ये जता दिया कि वो कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठबंधऩ में नहीं है ब्लकि ये भी साबित कर दिया कि वो 2024 में तीसरे मोर्चे के साथ मैदान में हो सकते है। अखिलेश की ना से तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को इसलिए भी बल मिल रहा है क्योंकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी एक प्रमुख दल है वो भी उत्तरप्रदेश का। उत्तरप्रदेश में बसपा ने पहले ही कांग्रेस से दूरी बनाकर रखी है ऐसे में अगर समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस का साथ नही दिया तो तीसरा मोर्चा फिर से तैयार हो सकता है क्योकिं उत्तरप्रदेश वो राज्य है जहां 543 में से लोकसभा की 80 सीटें आती है। मतलब साफ है कि दिल्ली का रास्ता उत्तरप्रदेश होकर गुजरता है ऐसे में वहां के एक प्रमुख क्षेत्रीय दल का राहुल को साथ न देने कई नए राजनैतिक गठबंधऩ की ओर संकेत देता है।

तीसरा मोर्चा खो चुका है अस्तित्व

तीसरे मोर्चे का स्वरूप 1996 में तैयार हुआ था। कांग्रेस के पास लीडरशिप नहीं थी बीजेपी बड़ा दल बनकर तो उभरती थी लेकिन सरकार के बहुमत के आंकड़े को नहीं छू पाती थी। हालाकि तीसरा मोर्चे जल्दी ही खत्म हो गया लेकिन हर चुनावों के पहले तीसरे मोर्चे का जिन्न बोलत से निकलता है। इसके साथ साथ अब 2021 से संयुक्त विपक्ष भी तैयार हो रहा है लेकिन हर विधानसभा चुनावों में विपक्ष को संयुक्त कर पाना भी फेल होता है। बहरहाल देखऩा होगा कि 2024 में बीजेपी के खिलाफ संयुक्त विपक्ष खड़ा होता है या तीसरा मोर्चो कौन होगा जो बीजेपी को चुनौती दे सके।

आसान नहीं है सबको साथ लाना

कांग्रेस सभी विपक्षी दलों को एक करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस भले ही लेटर लिखकर दूसरे दलों को बुला रही हो लकेिन अभी किसी दल ने आने के लिए सहमति नहीं दी।  हांलाकि पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बयान दिया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा है। वही कमलनाथ के बयान पर नीतिश कुमार ने भी अपनी मुहर लगा दी थी।

 

 

 

 

 

 

Post Views: 294
Tags: Bharat Jodo YatraIndia Jodo YatraRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version