Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

सूरज के साथ अब नौतपा का कहर…आज से पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 25, 2026
in कृषि, मुख्य समाचार
0
position of the Sun on the Tropic of Cancer
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्क रेखा पर सूर्य की स्थिति से बढ़ेगा तापमान, लू और उमस से बेहाल होगा उत्तर भारत

आज 25 मई नौतपा प्रारंभ हो गया है। जिसका प्रभाव 2 जून तक रहेगा। जिसे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का चरम काल माना जाता है। इस दौरान सूरज कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाता है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज और सीधी धूप पड़ती है। नतीजा यह होता है कि दिन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाता है और रातें भी राहत नहीं देतीं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नौतपा शब्द का अर्थ ही नौ दिनों की तीव्र तपिश से है। यह अवधि खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में बेहद कठिन मानी जाती है। इन दिनों में लू, धूल भरी आंधियां और बढ़ती उमस लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा देती हैं।

वैज्ञानिक रूप से देखें तो इस समय पृथ्वी का झुकाव और सूर्य की स्थिति मुख्य कारण होती है। पृथ्वी 23.5 डिग्री झुकी होने के कारण मई के अंत में सूर्य की किरणें सीधे उत्तरी गोलार्ध पर पड़ती हैं। इससे जमीन पूरे दिन गर्मी सोखती रहती है और रात में भी तापमान तेजी से नहीं गिरता।

सूखी जमीन और गर्म हवाएं भी स्थिति को और खराब करती हैं। राजस्थान से आने वाली गर्म पछुआ हवाएं (लू) उत्तर भारत के तापमान को और बढ़ा देती हैं। वहीं नमी की कमी के कारण बादल नहीं बनते, जिससे बारिश की कोई संभावना नहीं रहती।

नौतपा के दौरान उमस भी बड़ी समस्या बन जाती है। मानसून से पहले अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं वातावरण में नमी बढ़ा देती हैं, इस अवधि में बारिश नहीं होती है। जिसके चलते पसीना सूख नहीं पाता इतना ही नहीं ऐसा लगता है जैसे की तापमान करीब 50 डिग्री से भी अधिक हो। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में हीटवेव और हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। नौतपा के बाद धीरे-धीरे मानसून की एंट्री होती है, जिससे तापमान में राहत मिलती है। तब जाकर जमीन ठंडी होती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है।

Post Views: 328
Tags: #heat and humidity will increase in North India#Nautapa begins#position of the Sun on the Tropic of Cancer#Temperatures will rise
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version