PM किसान Scheme की 23वीं किस्त
किसानों को बड़ा झटका
मध्यप्रदेश में कट गए इतने लाख किसानों के नाम
PM-KISAN Scheme की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने लाभार्थियों की सूची का दोबारा सत्यापन शुरू किया है, जिसके बाद कई राज्यों में लाखों किसानों के नाम योजना से हटा दिए गए हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में देखने को मिला है।
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख किसानों के नाम सूची से हटाए गए हैं। वहीं बिहार में लगभग 2.45 लाख और मध्यप्रदेश में करीब 1.66 लाख किसानों को योजना से बाहर कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि कई अपात्र लोग गलत दस्तावेजों और फर्जी जानकारी के आधार पर योजना का लाभ ले रहे थे।
हालांकि कई ऐसे पात्र किसान भी हैं जिनके नाम तकनीकी कारणों से सूची से हट गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है, भू-सत्यापन पूरा नहीं करवाया है या Farmer ID नहीं बनवाई है, उनकी अगली किस्त अटक सकती है।
तुरंत करें ये जरूरी काम
सरकार ने किसानों से जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कराने की अपील की है। किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर या ऑनलाइन माध्यम से e-KYC और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना नाम
किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटपर जाएं। यहां “Farmers Corner” में जाकर “Beneficiary List” विकल्प चुनें। इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर अपना नाम जांचा जा सकता है। सरकार का कहना है कि पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सत्यापन अभियान जारी रहेगा। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, ताकि 23वीं किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।





