Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हाय गर्मी! बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री पार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2026
in मुख्य समाचार
0
हाय गर्मी! बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री पार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देशभर में मई की गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई शहर भीषण लू और तपिश की चपेट में हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कई इलाके ऐसे हैं जहां दोपहर का मौसम किसी भट्ठी जैसा महसूस हो रहा है।

मई की शुरुआत में बारिश और आंधी ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों को राहत दी थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई राज्यों में गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का कहर जारी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सुबह 11 बजे तक सबसे गर्म शहर
शहर तापमान
बाड़मेर (राजस्थान) 41°C
बीकानेर (राजस्थान) 41°C
भुसावल (महाराष्ट्र) 41°C
जलगांव (महाराष्ट्र) 41°C
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) 41°C
बारां (राजस्थान) 40°C
श्रीगंगानगर (राजस्थान) 40°C
टोंक (राजस्थान) 40°C
खरगोन (मध्य प्रदेश) 40°C
मंदसौर (मध्य प्रदेश) 40°C
भीलवाड़ा (राजस्थान) 40°C
कोटा (राजस्थान) 40°C
आज इन शहरों में रहेगा सबसे ज्यादा तापमान
शहर संभावित अधिकतम तापमान
बाड़मेर (राजस्थान) 47°C
बीकानेर (राजस्थान) 47°C
जैसलमेर (राजस्थान) 45°C
फलोदी (राजस्थान) 45°C
अकोला सिटी (महाराष्ट्र) 44°C
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) 45°C
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) 44°C
खरगोन (मध्य प्रदेश) 43°C
अमरावती (महाराष्ट्र) 43°C
मंदसौर (मध्य प्रदेश) 43°C
महाराष्ट्र में हीटस्ट्रोक से 6 मौतें

भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र में अब तक हीटस्ट्रोक के 175 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में गर्मी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौत के मामले
अहिल्यानगर – 2 मौत
लातूर – 2 मौत
सोलापुर – 1 मौत
अकोला – 1 मौत
सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
नंदुरबार – 22 मरीज
छत्रपति संभाजीनगर – 20 मरीज
नासिक – 19 मरीज
अमरावती – 15 मरीज
बुलढाणा – 14 मरीज

प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

38 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार

भारत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देश के 38 शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। रविवार को यह संख्या 29 थी। इससे साफ है कि गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

बाड़मेर – 47.3°C
फलोदी – 46.8°C
जैसलमेर – 46.5°C

गर्मी से बचने के लिए सावधानी जरूरी है दोपहर में बाहर निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हल्के और सूती कपड़े पहनें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। खाली पेट धूप में बाहर न जाएं ।चक्कर, कमजोरी या तेज सिरदर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

 

 

Post Views: 194
Tags: #Heatwave #Barmer #Rajasthan #WeatherUpdate #IMD #HeatStroke #MPWeather #Maharashtra #BreakingNews #Summer2026
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version