Saturday, September 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

कभी भारत कहलाता था सोने की चिंड़िया…अब क्यों करना पड़ रही है प्रधानमंत्री को विदेशी मुद्रा बचाने की अपील…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
PM Modi appealed
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम ने कहा एक साल तक सोना न खरीदें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में तेलंगाना दौरे के दौरान देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन लाने की अपील की है। हैदराबाद और सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ा है, ऐसे में नागरिकों को भी देशहित में जिम्मेदारी निभानी होगी।

Related posts

Reservation News Uodate: IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद आरक्षण पर नई बहस, नकल से लेकर जाति और नियमों तक उठे कई सवाल

Reservation News Uodate: IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद आरक्षण पर नई बहस, नकल से लेकर जाति और नियमों तक उठे कई सवाल

September 26, 2026
शी चिनफिंग ने ट्रंप के स्वागत भोज में हिस्सा लिया, संबोधन दिया

शी चिनफिंग ने ट्रंप के स्वागत भोज में हिस्सा लिया, संबोधन दिया

September 26, 2026

प्रधानमंत्री की अपील: एक साल तक सोना न खरीदें, खाने में तेल करें कम

विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से मांगा सहयोग

युद्ध और महंगाई के बीच प्रधानमंत्री का संदेश- देशहित में बदलें आदतें

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री ने की संयम बरतने की अपील

तेल आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर प्रधानमंत्री ने जताई चिंता

कांग्रेस का हमला: आर्थिक संकट का बोझ जनता पर डाल रही सरकार

  1. वैश्विक तनाव के बीच सोना बना सुरक्षित निवेश, कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से मंगाता है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और उर्वरकों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दो महीनों से आम लोगों पर बोझ कम करने के लिए खुद आर्थिक दबाव उठा रही है।

इसी दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से एक वर्ष तक सोने के गहने न खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोने के आयात पर बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है और यदि लोग कुछ समय तक खरीदारी टाल दें तो देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहले संकट के समय लोग देशहित में सोना दान करते थे, लेकिन अब केवल संयम बरतने की जरूरत है।

उन्होंने खाने के तेल के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। प्रधानमंत्री के मुताबिक देश को खाद्य तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करना पड़ता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है। उनका कहना था कि यदि हर परिवार खाने में तेल का उपयोग थोड़ा कम कर दे तो इससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वैश्विक संकट से निपटने के लिए सरकार को ठोस आर्थिक योजना बनानी चाहिए, न कि आम नागरिकों पर बोझ डालना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऊर्जा सुरक्षा और ईंधन भंडारण जैसे अहम मुद्दों पर पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाई है।

सोने की कीमतों में लगातार तेजी

उधर विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के कारण सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। निवेशक जोखिम वाले बाजारों से निकलकर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक कई देशों के केंद्रीय बैंक भी बड़े पैमाने पर सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। चीन, तुर्की, भारत और अन्य देशों द्वारा लगातार खरीदारी किए जाने से सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं। अमेरिकी मुद्रा पर निर्भरता कम होने और वैश्विक तनाव बढ़ने का असर भी सोने के बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

Tags: #PM Modi appeal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version