Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav: सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सत्ता में आए तो महाराणा प्रताप जयंती पर 2 दिन की छुट्टी, अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महापुरुषों के सम्मान की राजनीति करती आई है और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप देश के स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक हैं।

गोमती रिवरफ्रंट पर होगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य की राजधानी लखनऊ स्थित Gomti Riverfront पर महापुरुषों और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े महानायकों को सम्मान दिया जाएगा। इसी क्रम महाराणा प्रताप की तस्वीर चेतक के साथ स्थापित की जाएगी। अखिलेश ने  बताया कि प्रतिमा में महाराणा प्रताप के हाथ में सोने का भाला भी दिखाया जाएगा, जो शौर्य और सम्मान का प्रतीक होगा।

Related posts

New Delhi BRICS Summit Promoting globalization that benefits all

नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा

September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा

शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा

September 15, 2026

गोमती रिवरफ्रंट को बताया देश का बेहतरीन मॉडल

अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट देश के सबसे शानदार रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट्स में शामिल है। उनका दावा था कि यह परियोजना पूरी तरह तैयार होने के बाद दूसरे राज्यों के लिए भी मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखने के लिए इससे बेहतर व्यवस्था फिलहाल देश में नहीं है।

भाजपा पर बोला हमला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में “बहुस्तरीय चुनावी माफिया” सक्रिय हैं। उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बचाने के लिए विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की।

ओम प्रकाश राजभर के बयान पर तंज

कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar द्वारा लगाए गए “टोटका” और बाल बढ़ाने वाले आरोपों पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैं कुछ कह दूंगा तो किसी को खराब लग जाएगा… ‘चल संन्यासी मंदिर में’ गाना किसका है? जिन्हें कंघे की जरूरत नहीं है, हमें तो कंघे की जरूरत है।”

EVM  और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड जैसे विकसित देशों में बैलेट पेपर से मतदान होता है, तो भारत में भी इस पर चर्चा होनी चाहिए। सपा प्रमुख ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने ईवीएम से चुनाव जीता है और भविष्य में ईवीएम को हटाने की लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब थे, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और दलितों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

INDIA गठबंधन पर क्या बोले?

डीएमके और कांग्रेस के रिश्तों पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुश्किल समय में साथ नहीं छोड़ा जाता। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन मजबूत बना रहेगा और भाजपा समाज में दरार पैदा करने की राजनीति करती है।

Tags: #Akhilesh Yadav announces#two day holiday on Maharana Pratap Jayanti
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version