Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की संपत्ति चर्चा में, 3 किलो सोना और करोड़ों की जमा पूंजी ने खींचा ध्यान

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2026
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Sangeeta Sornalingam wife of Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की संपत्ति चर्चा में, 3 किलो सोना और करोड़ों की जमा पूंजी ने खींचा ध्यान

चुनावी हलफनामे और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद फिर सुर्खियों में आया विजय परिवार

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख थलपति विजय एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम की संपत्ति और वित्तीय विवरण हैं। चुनावी हलफनामों और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारियों के बाद संगीता की संपत्ति को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम दक्षिण भारत की सबसे संपन्न सेलिब्रिटी पत्नियों में शामिल मानी जा रही हैं। उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसमें सोना, हीरे, बैंक जमा, विदेशों में निवेश और पारिवारिक कारोबारी हिस्सेदारी शामिल है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

श्रीलंकाई तमिल परिवार से रखती हैं संबंध

संगीता सोर्नालिंगम का संबंध एक प्रतिष्ठित श्रीलंकाई तमिल परिवार से बताया जाता है, जिसके कारोबारी संबंध लंदन और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैले हुए हैं। कहा जाता है कि उनका बचपन लंदन में बीता और वहीं से उनका जुड़ाव तमिल फिल्मों से हुआ। बताया जाता है कि संगीता पहली बार साल 1996 में रिलीज हुई विजय की फिल्म पूवे उनक्कागा को देखने के बाद उनसे प्रभावित हुईं थीं। वे विजय की प्रशंसक बन गईं थीं। इसके बाद तो यह प्रशंसक धीरे-धीरे विजय की दोस्त बन गई और दोस्ती रिश्ते में बदल गई। इसके बाद विजय और संगीता दोनों ने 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। उनकी शादी हिंदू के साथ ईसाई परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई थी। विजय और संगीता के तीन बच्चे हैं और दोनों ने हमेशा अपने पारिवारिक जीवन को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय की लोकप्रियता बेहद बड़ी होने के बावजूद उनका परिवार हमेशा निजी जीवन जीता आया है।

400 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही कुल संपत्ति

स्वतंत्र वित्तीय आकलनों के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम की व्यक्तिगत और पारिवारिक कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। बताया जाता है कि इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा पारिवारिक कारोबार, विदेशी निवेश और विरासत में मिली संपत्तियों से जुड़ा हुआ है। हालांकि संगीता सार्वजनिक जीवन से दूर रहती हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वे परिवार के कई कारोबारी कामकाज संभालती हैं और यूनाइटेड किंगडम में मौजूद संपत्तियों तथा निवेशों की देखरेख भी करती हैं। तमिलनाडु की राजनीति में विजय की पार्टी TVK के तेजी से उभरने के बाद लोगों की दिलचस्पी उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर और बढ़ गई है।

सोना, हीरे और करोड़ों की बैंक जमा

चुनावी हलफनामे और ऑनलाइन सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता सोर्नालिंगम के पास बड़ी मात्रा में चल संपत्ति मौजूद है। इसमें नकद राशि, बैंक डिपॉजिट, सोना, चांदी और हीरे शामिल हैं। बताया गया है कि उनके पास लगभग 1 लाख रुपये नकद हैं। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये, 47 लाख रुपये और 97 हजार रुपये की अलग-अलग बैंक जमा राशि भी दर्ज है। सबसे ज्यादा चर्चा उनके सोने और हीरे के संग्रह को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता के पास लगभग 3132 ग्राम यानी 3 किलो से अधिक सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा लगभग 2 किलो चांदी और 135 कैरेट हीरे भी उनके पास मौजूद हैं, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। चुनावी दस्तावेजों में सामने आई यह जानकारी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विजय की संपत्ति भी 600 करोड़ के पार

रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़े अपने दस्तावेजों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। दिलचस्प बात यह भी है कि चुनावी हलफनामे में विजय द्वारा संगीता को दिए गए करीब 12.6 करोड़ रुपये के ऋण का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि हलफनामे में संगीता की घोषित संपत्ति लगभग 15 से 16 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है, लेकिन स्वतंत्र रिपोर्ट्स और विदेशी कारोबारी हिस्सेदारी को मिलाकर उनकी वास्तविक कुल संपत्ति इससे कहीं अधिक मानी जा रही है।

लाइमलाइट से दूर रहने वाली शख्सियत

संगीता सोर्नालिंगम हमेशा से मीडिया और सार्वजनिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। वे शायद ही कभी फिल्मी कार्यक्रमों, प्रमोशनल इवेंट्स या राजनीतिक मंचों पर दिखाई देती हैं। विजय के करोड़ों प्रशंसक होने के बावजूद संगीता ने निजी जीवन को हमेशा प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उनके जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों में लगातार उत्सुकता बनी रहती है। अब जब विजय तमिलनाडु की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं, तब उनके परिवार की संपत्ति और निजी जीवन को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि इन तमाम चर्चाओं और राजनीतिक हलचलों के बीच संगीता आज भी शांत और निजी जीवन जीना पसंद करती हैं।

Post Views: 86
Tags: #Sangeeta Sornalingam #wife of Tamil Nadu CM Thalapathy Vijay#Sangeeta Sornalingam property#Thalapathy Vijay wife Sangeeta Sornalingam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version