श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। साल के पहले ही दिन इस दुखदायी घटना में कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों ने दम तोड़ने की सूचना मिली है। फौज ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है





