गल्फ में नई जंग! OPEC से बाहर UAE का बड़ा दांव…..तेल से लेकर ताकत तक—UAE के फैसले से सऊदी अरब और पाकिस्तान के समीकरण पर असर
गल्फ की सियासत में एक नई हलचल ने सबका ध्यान खींच लिया है…संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates ने दशकों पुराने तेल संगठन OPEC से बाहर निकलने का फैसला लेकर भू-राजनीति में नई बहस छेड़ दी है…ये सिर्फ तेल का मामला नहीं, बल्कि ताकत, गठबंधन और वैश्विक प्रभाव का खेल भी है…इस कदम को Saudi Arabia के दबदबे को चुनौती और Pakistan को अप्रत्यक्ष संदेश के तौर पर देखा जा रहा है…
क्या है पूरा मामला?
करीब 60 साल तक OPEC का हिस्सा रहने के बाद UAE का यह फैसला चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन अचानक नहीं…दरअसल, लंबे समय से UAE तेल उत्पादन को लेकर OPEC की पाबंदियों से असहज था…जहां सऊदी अरब उत्पादन सीमित रखकर कीमतों को नियंत्रित करना चाहता था, वहीं UAE ज्यादा उत्पादन कर अपने राजस्व को बढ़ाना चाहता था…यही टकराव अब खुले फैसले में बदल गया है…
सऊदी अरब को सीधी चुनौती?
OPEC में सऊदी अरब की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है…तेल उत्पादन की सीमा तय करने से लेकर कीमतों के संकेत देने तक…लेकिन UAE के बाहर निकलने से यह संतुलन कमजोर पड़ सकता है…अगर UAE अब अपनी मर्जी से ज्यादा तेल बाजार में उतारता है, तो इससे वैश्विक कीमतों पर दबाव बन सकता है…और सऊदी की ‘ऑयल पॉलिटिक्स’ को सीधी चुनौती मिल सकती है…
अमेरिका के करीब क्यों जा रहा UAE?
इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण अमेरिका के साथ बढ़ते रिश्ते भी माने जा रहे हैं…United States लंबे समय से चाहता रहा है कि तेल बाजार में सप्लाई बढ़े ताकि कीमतें नियंत्रण में रहें…UAE अगर OPEC से बाहर रहकर ज्यादा उत्पादन करता है, तो यह अमेरिकी रणनीति के भी अनुकूल होगा…यानी ये कदम आर्थिक के साथ-साथ कूटनीतिक भी है…
पाकिस्तान फैक्टर क्या है?
UAE और पाकिस्तान के रिश्तों में हाल के समय में खटास देखने को मिली है…Pakistan का झुकाव सऊदी अरब की ओर और ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थ की भूमिका UAE को रास नहीं आई…UAE को लगता है कि इस क्षेत्र में ‘तटस्थता’ की जगह नहीं है…यानी जो उसके साथ नहीं, वो उसके खिलाफ माना जा सकता है…ऐसे में OPEC से बाहर निकलना एक तरह से क्षेत्रीय शक्ति संतुलन का संकेत भी है…
UAE को क्या मिलेगा फायदा?
OPEC से बाहर निकलने के बाद UAE को सबसे बड़ा फायदा ‘फ्रीडम’ का होगा…अब वह बिना किसी कोटा के अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेगा…तेल की कीमतों और मांग के हिसाब से तेजी से फैसले ले सकेगा…और ज्यादा निर्यात कर ज्यादा मुनाफा कमा सकेगा…यानी आर्थिक तौर पर यह कदम UAE के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है…
क्या बदल जाएगा ग्लोबल गेम?
UAE का यह फैसला OPEC के भीतर भी असंतोष की एक झलक दिखाता है…अगर दूसरे देश भी इसी राह पर चलते हैं, तो OPEC की ताकत कमजोर हो सकती है…और वैश्विक तेल बाजार ज्यादा ‘फ्री-फ्लोटिंग’ हो सकता है…जिसका असर सीधे तौर पर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा…
कुल मिलाकर, UAE का OPEC से बाहर निकलना सिर्फ एक संगठन छोड़ने का फैसला नहीं है…ये गल्फ की बदलती सियासत, नए गठबंधनों और ताकत के नए खेल का संकेत है…अब नजर इस बात पर होगी कि क्या ये कदम सऊदी अरब के दबदबे को सच में चुनौती देता है…या फिर ये सिर्फ एक रणनीतिक चाल बनकर रह जाएगा…लेकिन इतना तय है—गल्फ की इस ‘तेल राजनीति’ की आंच अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी…





