Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महिला आरक्षण पर सियासी रण: 27 अप्रैल को मप्र विधानसभा का विशेष सत्र

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Women Reservation
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महिला आरक्षण पर सियासी रण: 27 अप्रैल को मप्र विधानसभा का विशेष सत्र

नारी शक्ति वंदन पर होगी विशेष चर्चा, महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर मंथन

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महिला आरक्षण को लेकर देशभर में सियासत तेज है… इसी बीच मध्यप्रदेश में भी इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाया गया है। 27 अप्रैल को मप्र विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन’ और महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा होगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह विशेष सत्र 27 अप्रैल, सोमवार को सुबह 11 बजे से बुलाया गया है। सत्र एक दिन का होगा, लेकिन इसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

विधानसभा की कार्यवाही दो चरणों में चलेगी—पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक आयोजित होगा। सभी विधायकों को इस विशेष सत्र के लिए सूचना भेज दी गई है।

महिला आरक्षण को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच भी सियासी घमासान जारी है। केंद्र सरकार जहां विपक्षी दलों—कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा—पर बिल को लेकर सहयोग न करने का आरोप लगा रही है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने में पीछे नहीं है।

इसी कड़ी में हाल ही में भोपाल में बीजेपी की ओर से ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली और जनसभा का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इस समय एक अहम दौर से गुजर रहा है और संसद में महिला आरक्षण को लेकर जो घटनाक्रम हुआ, वह चिंताजनक है। अब 27 अप्रैल को होने वाले इस विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ के जरिए महिलाओं के अधिकार, भागीदारी और सशक्तिकरण पर व्यापक चर्चा देखने को मिलेगी।

ऐसे में सवाल ये है कि क्या यह विशेष सत्र महिला आरक्षण के मुद्दे पर कोई नई दिशा तय करेगा… फिलहाल सबकी नजरें 27 अप्रैल पर टिकी हैं।

Post Views: 138
Tags: #Women Reservation #Political Tussle #Special Session of Madhya Pradesh Legislative Assembly #Special Session on April 272026
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version