मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी की तपिश…कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार
दिनभर गर्म हवाओं का असर
आठ जिलों में लू का असर
पांच दिन ऐसी ही रहेगी स्थिति
भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई रीजन में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। छतरपुर जिला इस सीजन में प्रदेश का सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि ग्वालियर, गुना, धार और खंडवा जैसे शहर भी 40 डिग्री से ऊपर रहे। पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों—छिंदवाड़ा, दमोह और जबलपुर—में भी तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंच गया। दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। वहीं पूरे प्रदेश में बारिश शून्य दर्ज की गई। जिससे सूखे और गर्म मौसम का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग के मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सभी रीजन में दो-तीन दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले चार दिन में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना हैं। अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का असर रहेगा। फिलहाल चार दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई रीजन में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। नर्मदापुरम जिला इस सीजन में प्रदेश का सबसे गर्म रहा। रतलाम, दमोह, मंडला, गुना, छिंदवाड़ा और टीकमगढ़ में पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उन जिलों में भी इसका असर देखा जाएगा, जहां तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कुछ दिन बाद तापमान स्थिर होने की संभावना है।





