Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

MLA रामबाई ने खोली शिक्षा विभाग की पोल

छात्रों को देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं  मालूम

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in मध्य प्रदेश
0
MLA रामबाई ने खोली शिक्षा विभाग की पोल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संदेश….पेड़ लगाएं, प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं..

June 5, 2026

MLA रामबाई ने खोली शिक्षा विभाग की पोल

दमोह जिले के पथरिया में एक  हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को देश के प्रधानमंत्री का नाम नहीं  मालूम है। उन्हें नहीं मालूम देश का प्रधानमंत्री कौन है। ऐसे में आप प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था खासकर स्कूल शिक्षा की दयनीय हालात का अंदाजा लगा सकते ळैं। दरअसल पथरिया से  बसपा विधायक रामबाई ने शिक्षक बनकर प्रदेश के शिक्षा विभाग की पोल खोल दी है। उन्होंने शिक्षकों की भी क्लास लगाई। बता दें  रामबाई शिक्षक बनकर अपनी विधानसभा के आदर्श ग्राम जेरठ में पहुंचीं यह गांव सांसद ने गोद लिया है। यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वे पहुंचीं थी।  जहां विधायक रामबाई ने छात्रों से देश के पीएम और प्रदेश के सीएम का नाम पूछा लेकिन बच्चे नहीं बता पाए। जिसके बाद विधायक रामबाई ने स्कूल के शिक्षकों को फटकार लगाते हुए जमकर क्लास लगाई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। पथरिया से बसपा  विधायक रामबाई ने हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों  से जब पूछा कि देश के राष्ट्रपति कौन हैं तो  इसका उत्तर वे नहीं दे पाए। कोई भी छात्र ऐसा नहीं था जो जवाब दे सके।  बाद में रामबाई ने देश का प्रधानमंत्री का नाम का नाू पूछा तो भी अधिकांश खामोश रहे। हालाकि इस सवाल पर  एक छात्रा जवाब दे पाई। जिस पर खुश होकर विधायक ने  छात्रा को बतौर प्रोत्साहन राशि 500 रुपये प्रदान किये विधायक ने तीसरे सवाल के रुप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा।  लेकिन ये क्या  कोई भी छात्र नहीं जानता की मप्र में कौन सीएम  है। कोई भी नाम नहीं बता पाया।  इसके बाद विधायक रामबाई ने स्कूल के शिक्षकों को फटकार लगाई। बता दें पथरिया विधायक रामबाई ने स्कूल में  मौजूद शिक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा ये  किसतरह कीपढ़ाई अप करा रहे हैं।  स्कूल के बच्चे मामूली से सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।  कम से कम उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान की जानकारी होना चाहिए। ऐसे में विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारे जाने की मांग की है। साथ ही स्कूल में मिली कमियों को दूर करने की भी मांग की है।

Post Views: 303
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version