Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें राघव चड्ढा को लेकर कांग्रेस की अलका लंबा ने क्या कहा..क्या कांग्रेस डाल रही राघव पर डोरे

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Can Raghav Chadha leave AAP party and join Congress
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आम आदमी पार्टी की सियासत में हलचल के बीच राघव चड्ढा को लेकर नई अटकलें तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं? हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बयानबाज़ी ने सियासी पारा जरूर बढ़ा दिया है।

दरअसल, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के “दोनों” राज्यसभा सांसद अपना कार्यकाल पूरा होने तक पार्टी में ही रहेंगे, लेकिन उसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। लांबा ने “दोनों सांसदों” का जिक्र तो किया, लेकिन दूसरे नाम का खुलासा नहीं किया। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा और तेज हो गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह सवाल उठने लगा कि क्या राघव चड्ढा कांग्रेस में जा सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब दिल्ली में कांग्रेस मजबूत चेहरे की तलाश में मानी जा रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

इधर आम आदमी पार्टी के भीतर भी राघव चड्ढा को लेकर संकेत कुछ अलग कहानी बयान कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले को लेकर भी कई तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संसद में जब भी उन्हें बोलने का मौका मिला, उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया और इससे देश के लोगों को फायदा हुआ। उन्होंने यह भी सवाल किया कि इससे पार्टी को आखिर क्या नुकसान हुआ।  फिलहाल, राघव चड्ढा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई ठोस संकेत नहीं हैं। लेकिन अलका लांबा के बयान, पार्टी के भीतर बदलाव और बढ़ती अटकलों ने इस मुद्दे को सियासी बहस का केंद्र बना दिया है। आने वाले समय में राघव चड्ढा का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Post Views: 129
Tags: #Aam Aadmi Party politics # Raghav Chadha join Congress #Congress leader Alka Lamba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version