Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंजन में खराबी के बाद 161 यात्रियों वाली IndiGo फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 28, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: इंजन में खराबी के बाद 161 यात्रियों वाली IndiGo फ्लाइट की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। विमान में 161 यात्री सवार थे। इंजन में समस्या सामने आने के बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुबह 10:54 बजे मिली सूचना, तुरंत सक्रिय हुई इमरजेंसी टीम

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

फायर विभाग को सुबह 10:54 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां और बचाव दल एयरपोर्ट पर तैनात कर दिए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर पूरी तैयारी रखी, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके।

विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट 6E 579

यह विमान बोइंग 737 मॉडल का था, जो विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरकर आ रहा था। बताया गया कि यह एयरक्राफ्ट तुर्की की Corendon Airlines से वेट-लीज पर लिया गया है। IndiGo के पास इस तरह के पांच विमान शॉर्ट टर्म ऑपरेशन के लिए शामिल किए गए हैं।

लैंडिंग से पहले सामने आई तकनीकी समस्या, पायलट ने मांगी प्राथमिकता

एयरलाइन के मुताबिक विमान के दिल्ली पहुंचने से पहले ही तकनीकी गड़बड़ी का पता चल गया था। सुरक्षा नियमों के अनुसार पायलट ने तुरंत प्राथमिकता लैंडिंग की मांग की, जिसके बाद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

जांच और मेंटेनेंस प्रक्रिया जारी, सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान की जांच की जा रही है और जरूरी मेंटेनेंस प्रक्रिया अपनाई जा रही है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Post Views: 276
Tags: #IndiGo #EmergencyLanding #DelhiAirport #BreakingNews #FlightNews #Aviation #IndiaNews #TrendingNews #Aircraft
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version