Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश जबलपुर

रिश्तों की साझेदारी से चमका ग्रामीण पर्यटन….सास-बहू और परिवार की महिलाओं ने बदली गांव की तस्वीर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 26, 2026
in जबलपुर, बिजनेस, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
tourist village in Chhindwara
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रिश्तों की साझेदारी से चमका ग्रामीण पर्यटन….सास-बहू और परिवार की महिलाओं ने बदली गांव की तस्वीर

जहां रिश्तों में तकरार की कहानियां अक्सर सुनने को मिलती हैं, वहीं मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां सास-बहू, मां-बेटी और देवरानी-जेठानी मिलकर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव की तस्वीर बदल रही हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

इन गांवों में महिलाओं ने होम-स्टे के जरिए ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान दी है। धूसावानी गांव की मनेशी धुर्वे और अलका धुर्वे सास-बहू होते हुए भी पर्यटकों की मेहमाननवाजी में साथ मिलकर काम करती हैं। इसी तरह सावरवानी में मालती यदुवंशी अपनी सास शारदा यदुवंशी के साथ मिलकर होम-स्टे चला रही हैं।

यह पहल अब एक परिवार तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे जिले में फैल चुकी है। छिंदवाड़ा में इस समय 50 से अधिक होम-स्टे संचालित हैं, जिनका पंजीयन महिलाओं के नाम पर है और संचालन की जिम्मेदारी भी वे खुद संभाल रही हैं। सावरवानी, चोपना, काजरा, देवगढ़, चिमटीपुर, गुमतरा और धूसावानी जैसे गांवों में महिलाएं पारंपरिक भूमिकाओं के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

इन होम-स्टे में आने वाले पर्यटकों को न केवल रहने की सुविधा मिलती है, बल्कि वे गांव की संस्कृति और परंपराओं से भी रूबरू होते हैं। महिलाएं स्थानीय व्यंजन तैयार करती हैं और लोकनृत्य-लोकगीतों के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करती हैं। इससे पर्यटकों को एक अलग अनुभव मिलता है और महिलाओं को सम्मानजनक आय का स्रोत भी मिलता है।

इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इसमें रिश्तों की साझेदारी ने सफलता की नई कहानी लिखी है। सास-बहू और परिवार की अन्य महिलाएं मिलकर जिम्मेदारियां निभा रही हैं, जिससे आपसी विश्वास और सहयोग भी मजबूत हुआ है। आज छिंदवाड़ा का यह मॉडल न सिर्फ ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। आने वाले समय में इस पहल के और विस्तार की उम्मीद है, जिससे गांवों की पहचान और मजबूत होगी।

Post Views: 214
Tags: #daughter in law#mother-in-law#Rural tourism#tourist village in Chhindwara#tourist village Madhya Pradesh#women family transformed the village
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version