DigiLocker पर ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट, मिनटों में डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही अक्सर वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसे में DigiLocker छात्रों के लिए सबसे आसान और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आता है। यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह वैध (Valid) होती है और इसे कॉलेज एडमिशन व नौकरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं Bihar School Examination Board और Board of Secondary Education Rajasthan के रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका।
बिहार बोर्ड (BSEB) रिजल्ट ऐसे देखें
बिहार बोर्ड के छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. ऐप या वेबसाइट खोलें
सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं।
2. लॉगिन/साइन अप करें
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें। नया यूजर होने पर साइन अप करें।
3. बोर्ड सर्च करें
सबसे पहले आप सर्च बार में जाएं, जहां पर “Bihar School Examination Board को टाइप करें।
4. क्लास चुनें
10वीं (Matric) या 12वीं (Intermediate) का विकल्प चुनें।
5. डिटेल्स भरें
अपने रोल नंबर के साथ रोल कोड को दर्ज करें।
6. रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें
सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे PDF में डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
राजस्थान बोर्ड (RBSE) रिजल्ट कैसे चेक करें
राजस्थान बोर्ड के छात्र इस तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. वेबसाइट ओपन करें
DigiLocker के रिजल्ट पोर्टल पर जाएं।
2. लॉगिन/साइन अप करें
मोबाइल नंबर और OTP से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
3. Issued Documents में जाएं
लॉगिन के बाद “Issued Documents” सेक्शन खोलें।
4. बोर्ड सिलेक्ट करें
“Board of Secondary Education, Rajasthan” चुनें।
5. जरूरी जानकारी भरें
कक्षा (10वीं/12वीं), रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
6. मार्कशीट डाउनलोड करें
आपकी डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखेंगे—इन्हें डाउनलोड कर लें।
DigiLocker क्यों है सबसे बेहतर?
- डिजिटल मार्कशीट Digitally Signed होती है
- पूरी तरह सरकारी मान्यता प्राप्त
- कहीं भी, कभी भी एक्सेस
- वेबसाइट क्रैश होने की समस्या से राहत
अगर आप बिहार या राजस्थान बोर्ड के छात्र हैं, तो DigiLocker आपके लिए सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने का। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें और मिनटों में अपना रिजल्ट पाएं।





