Friday, March 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Interactive session in Jaipur: जयपुर में मध्यप्रदेश के लिए निवेश की नई पिच…उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम डॉ.मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
March 20, 2026
in जयपुर, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजस्थान
0
CM Mohan Yadav in Jaipur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Share Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे

Stock Market Today: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी

March 20, 2026
Gold-Silver Price: सोना चमका, चांदी फिसली भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की तेजी से बदले कीमती धातुओं के रुख

Gold Price Today: 20 मार्च को सोना-चांदी टूटे, निवेशकों को झटका

March 20, 2026

जयपुर में निवेश की नई पिच, उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश को देश के सबसे भरोसेमंद और तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में सरकार ने अब आक्रामक रणनीति अपनाई है। इसी कड़ी में राज्य के मुख्यमंत्री Mohan Yadav 21 मार्च 2026 को Jaipur में उद्योगपतियों के साथ एक बड़े इंटरएक्टिव सेशन में संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम ITC Rajputana में,“इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश” निवेशकों को MP की औद्योगिक संभावनाओं से रूबरू कराया जाएगा।

  1. जयपुर में निवेश पर बड़ा संवाद
  2. उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे यादव
  3. एमपी बनेगा निवेश का नया हब
  4. टेक्सटाइल-ईवी सेक्टर पर खास फोकस
  5. निवेश आकर्षण के लिए आक्रामक रणनीति

ईवी सेक्टर्स की भागीदारी से निवेश को बढ़ावा

इस कार्यक्रम में टेक्सटाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, डेयरी, नवीकरणीय ऊर्जा और माइनिंग जैसे प्रमुख सेक्टर्स से जुड़े उद्योगपति शामिल होंगे। मुख्यमंत्री न केवल सामूहिक संवाद करेंगे, बल्कि चुनिंदा निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे, जिससे परियोजना स्तर पर निवेश की संभावनाओं को अंतिम रूप दिया जा सके। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार बीते कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड-शो और निवेशक संवाद के जरिए अपनी औद्योगिक छवि को मजबूत करने में जुटी है। हाल ही में Bhilwara में टेक्सटाइल सेक्टर पर केंद्रित संवाद के बाद जयपुर में यह दूसरा बड़ा आयोजन है, जो निवेश आकर्षण की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाता है।

मोदी नेतृत्व में निवेश को नई दिशा-CM

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत जहां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश भी इस अवसर को भुनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने औद्योगिक विस्तार, क्षेत्रीय संतुलन और निवेश को धरातल पर उतारने के लिए स्पष्ट और परिणामोन्मुख रणनीति अपनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि निवेश को तेजी से क्रियान्वित करने वाला एक सक्षम और विश्वसनीय गंतव्य बन चुका है। उनके अनुसार निवेश सिर्फ पूंजी नहीं लाता, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास और तकनीकी उन्नयन का माध्यम भी बनता है। यही कारण है कि सरकार निवेशकों के लिए नीतिगत स्पष्टता, त्वरित स्वीकृति और बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

नई नीतियां और लॉजिस्टिक्स पर फोकस

जयपुर में होने वाले इस सेशन में राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग निवेशकों को एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, भूमि उपलब्धता और सिंगल-विंडो सिस्टम की जानकारी देगा, जिससे निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके। मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में निरंतरता भी साफ दिखाई देती है। बीते वर्ष को ‘औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन वर्ष’ के रूप में मनाया गया, जबकि वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ घोषित कर एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को औद्योगिक विकास से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यह संतुलित दृष्टिकोण राज्य को समावेशी और व्यापक विकास की ओर ले जा रहा है।

औद्योगिक क्लस्टर्स से बढ़ता निवेश आकर्षण

राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स और विशेष परियोजनाएं निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। Ujjain में मेडिकल डिवाइस पार्क, Narmadapuram में रिन्यूएबल एनर्जी उपकरणों के लिए मैन्युफैक्चरिंग जोन, Gwalior में फुटवियर पार्क, Jabalpur में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब और Dhar में पीएम मित्रा पार्क जैसी परियोजनाएं राज्य की औद्योगिक क्षमता को दर्शाती हैं। इसके साथ ही Bhopal में स्थापित ग्लोबल स्किल्स पार्क और Indore, भोपाल, उज्जैन और Rewa में विकसित हो रहे आईटी पार्क राज्य के कौशल और नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं। सरकार ने निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अल्प समय में 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की हैं और ‘जन विश्वास अधिनियम’ के जरिए प्रक्रियाओं को पारदर्शी और उद्योग-अनुकूल बनाया है। यह सुधार निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री की “रीजनल बैलेंस अप्रोच” के तहत औद्योगिक विकास को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित रूप से फैलाने की कोशिश की जा रही है, ताकि विकास केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे और मध्यम शहरों तक भी पहुंचे।

जयपुर से निवेश को मिलेगा नया आयाम

जयपुर का यह इंटरएक्टिव सेशन इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के निवेशकों को मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित करना है। सरकार का मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और निवेश प्रस्ताव तेजी से जमीन पर उतरेंगे। कुल मिलाकर, मध्यप्रदेश अब निवेश के लिए केवल संभावनाओं की बात नहीं कर रहा, बल्कि ठोस नीतियों, मजबूत अधोसंरचना और सक्रिय संवाद के जरिए खुद को एक भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।

Post Views: 54
Tags: #CM Mohan Yadav in Jaipur#Interactive session in Jaipur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

मनोरंजन
Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version