CTET 2026 परिणाम: CTET फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी, और इसकी प्रोविजनल आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई। संभावित परिणाम तिथि, पासिंग मार्क्स और स्कोरकार्ड विवरण में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल होगी।
CBSE CTET Feb 2026 Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही फरवरी 2026 के सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – ctet.nic.in से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Feb 2026 Result मार्च में हो सकते है जारी
पिछले सालों के ट्रेंड्स के आधार पर, उम्मीदवार उम्मीद कर सकते हैं कि रिजल्ट मार्च 2026 के आखिरी हफ्ते में जारी होगा। CTET का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के चार से छह हफ़्तों के अंदर घोषित कर दिया जाता है।
CTET Result कैसे देखएं कहां से डाउनलोड करें?
ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। होमपेज पर, “Login: CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें। अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड डालें। आपका स्कोरकार्ड और रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
CTET पास करने के लिए ज़रूरी मार्क्स
CTET का रिजल्ट फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को क्वालिफ़ाई करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। हालाँकि, जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और दिव्यांग श्रेणियों से हैं, उन्हें क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
CTET 2026 का परिणाम: स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी
परीक्षा का नाम
रोल नंबर
माता का नाम
पिता का नाम
श्रेणी
पेपर का विवरण
प्रत्येक अनुभाग में प्राप्त अंक
कुल अंक
CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी को उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जो कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। प्रोविजनल आंसर-की 12 मार्च, 2026 को जारी की गई थी।





