Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

जब छात्रा बोली वो अब बन गई है लड़का!

When the girl said she has now become a boy!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश
0
जब छात्रा बोली वो अब बन गई है लड़का!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संदेश….पेड़ लगाएं, प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाएं..

June 5, 2026
जब छात्रा बोली वो अब बन गई है लड़का!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी इस दिनों सुर्खियों में है। यहां एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल मामला जेंडर परिवर्तन से जुड़ा है। जिसके बाद मार्कशीट और दूसरे जरुरी दस्तावेजों में नाम और जेंडर बदले जाने का आदेवन दिया गया है। इस अनोखे आवेदन की सी दूर चर्चा हो रही है। जिसमें नाम ही नहीं और जेंडर यानी लिंग बदलने की भी मांग की है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन पसोपेश में नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। जिसमें आवेदक पहले लड़की थी लेकिन जेंडर चेंज कराने के बाद वह लड़का बन गया। उसका कहना है कि यूनिवर्सिटी से जुड़े उसके सभी दस्तावेजों में नाम और जेंडर बदला जाए। नए दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

दरअसल जीवाजी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली एक छात्रा से जड़ा मामला है। जिसमें जेंडर चेंज कराने के बाद छात्रा अब लड़का बन चुकी है। उसने अपनी यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों में लिंग और नाम परिवर्तित कराने के लिए आवेदन यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को सौंपा है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को स्थाई समिति के समक्ष रखकर दस्तावेजों में नाम और लिंग परिवर्तन को लेकर मार्गदर्शन और नियम को लेकर मंथन किया जा रहा है। लड़की से लड़का बना शख्स वर्तमान में दिल्ली में रहता है। इस युवक का कहना है कि उसने यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक कॉलेज से 2006 में एमए किया था। इसके बाद उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। अब वह लड़की से लड़का बन चुका है। आवेदनकर्ता ने गजट नोटिफिकेशन में भी नाम और जेंडर यानी लिंग परिवर्तन की सूचना भेज दी है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास इस तरह का यह पहला आवेदन आया है। जिसमें किसी महिला ने खुद को पुरुष पता कर जेंडर परिवर्तन का हवाला देते हुए नाम और लिंग परिवर्तित करने की अपील की हो।

बदले आधार और वोटर कार्ड  

लड़की से लड़का बने आवेदनकर्ता की ओर से बताया गया है कि उसने अपने स्कूल के जुड़े दस्तावेज ही नहीं आधार कार्ड,  पैन कार्ड और वोटर कार्ड में नाम और लिंग परिवर्तित करा लिया है। हालांकि यूनिवर्सिटी के दस्तावेजों में उसके नाम और लिंग का परिवर्तन होना शेष है। इसमें ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के दस्तावेज शामिल हैं।

समिति कर रही विचार
जीवाजी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अरुण चौहान ने इस संबंध में कहा है कि लड़की से लड़का बने युवक ने यूनिवर्सिटी से जुड़े दस्तावेजों में नाम और जेंडर बदले जाने के संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन के साथ जो दस्तावेज मिले हैं उनके आधार पर स्थाई समिति में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा । इतना ही नहीं नियमों का हवाला देकर उसके दस्तावेजों को ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थाई समिति में अब इसके लिए कोई नियम आदि भी निर्धारित किया जाएगा। क्योंकि प्रबंधन को लगता है कि भविष्य में इस तरह के आवेदन और भी आ सकते हैं।

Post Views: 327
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version