Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Rajasthan News:गहलोत के मंत्री पुत्र का ट्वीट,मुझे और मां को दफ्तर जाने से रोका,क्योंकि हम पायलट समर्थक हैं, राजस्थान में फिर सियासी बवंडर !

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2022
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Rajasthan News:गहलोत के मंत्री पुत्र का ट्वीट,मुझे और मां को दफ्तर जाने से रोका,क्योंकि हम पायलट समर्थक हैं, राजस्थान में फिर सियासी बवंडर !

Rajasthan Rhetoric continues during political feud pro- Pilot

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Rajasthan News:राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिनों में राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत और ​पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सुलह कराई थी। दोनों के साथ करीब घंटे भर तक बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद कहा था राजस्थान में सबकुछ ठीक है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान छोड़ने के बाद वहां ​कांग्रेस में अब भी सबकुछ ठीक नहीं है।

  • राजस्थान में फिर उठा सियासी बवंडर!
  • मंत्री पुत्र के ट्वीट से मचा बवाल
  • पायलट समर्थक अनिरुद्ध सिंह का ट्वीट
  • पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप
  • मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे हैं अनिरुद्ध सिंह

मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने ट्वीट में कहा कि मंत्री सुभाष गर्ग ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही कसूर है कि हम सचिन जी पायलट के साथ हैं।’ उनके इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया तो वहीं पायलट समर्थकों ने अनिरुद्ध का समर्थन किया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच बयानबाजी

सियासी अदावत का दौर और बयानबाजी जारी है। गहलोत और पायलट समर्थकों के बीच एक बार फिर बयानबाजी शुरू हो गई है। पहले हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। वहीं अब मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह के एक ट्वीट किया है। जिससे मरुभूमि के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। अनिरुद्ध ने एक मंत्री और स्थानीय पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए हाइवे जाम करने की खुली धमकी दे डाली।

अनिरुद्ध सिंह का ट्वीट

क्या लिखा है अनिरुद्ध ने ट्वीट में

मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध ने ट्वीट में लिखा है कि गुर्जर और जाट भाइयों, आज पुलिस द्वारा उन्हें और उनकी मां को दफ्तर जाने से रोका जा रहा है। मंत्री सुभाष ने हमारा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। हमारा बस एक ही कसूर है कि हम सचिन जी पायलट के साथ हैं। हम देखेंगे! चलो अब हाइवे ब्लॉक करते हैं। बता दें कि अनिरुद्ध सचिन पायलट के समर्थक हैं। ये पहली बार नहीं है कि जब उनके ट्वीट से हड़कंप मचा हो। इससे पहले भी उन्होंने अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर कई ट्वीट किए थे। दोनों पर जमकर आरोप लगाए हैं। वे पायलट के समर्थन में ट्वीट भी चर्चा में रहते हैं।

मंत्री पुत्र को यूजर्स ने सुनाई खरी-खरी,अपनों से मिलकर रहो

मंत्री पुत्र अनिरुद्ध के ट्वीट पर सोशल मीडिया में भी उबाल आ गया है। उनके ट्वीट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने लिखा कि किसान आन्दोलन में शहीद हुए एक भी परिवार के साथ खड़े हुए कभी। किसानों का समर्थन किया कभी। अवसरवादी और स्वार्थी हो आप। जो अपने पिता का भी वफादार नहीं वो ढ़ोंगी है। अब तुम्हें जाट और गुर्जर याद आए। शर्म आती है तुम पर। आप किसके साथ हो और किसके नहीं। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। जड़ें मजबूत रखो और अपनों से मिलकर रहो।

अनिरुद्ध के साथ आए पायलट समर्थक

मंत्री पुत्र अनिरुद्ध के ट्वीट को लेकर सचिन पायलट के समर्थकों सराहा है। उन्होंने अनिरुद्ध को सहीं बताया और कहा अनिरुद्ध की पुलिस कार्यशैली को लेकर नाराज़गी गलत नहीं है।

Post Views: 295
Tags: Anirudh TweetMinister Subhash GargMinister Vishvendra Singhpilot supporterRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version