Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के सार्थक प्रयास: YEIDA मेडिकल डिवाइस पार्क: प्लॉट्स का आवंटन…कई इकाइयों ने शुरू किया निर्माण

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ, शहर और राज्य
0
UP Medical Device Manufacturing Sector
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

YEIDA मेडिकल डिवाइस पार्क में प्लॉट्स का आवंटन

कई इकाइयों ने शुरू किया निर्माण

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक पहचान की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर-28 में विकसित 350 एकड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क अब महज़ एक योजना नहीं, बल्कि धरातल पर उतरता एक सशक्त औद्योगिक इकोसिस्टम बन चुका है।

भूमि उपयोग का विवरण

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  •  ग्रीन एरिया: 18.66 एकड़
  •  कॉमन फैसिलिटी एरिया: 46.43 एकड़
  •  पार्किंग व सड़कें: 79.10 एकड़
  •  वेयरहाउस व कमर्शियल ज़ोन: लगभग 14 एकड़

इस पार्क में औद्योगिक प्लॉट्स का आवंटन हो चुका है, जबकि कई कंपनियों ने उत्पादन इकाइयों के निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया है। आने वाले समय में यहां मेडिकल इक्विपमेंट और डिवाइस का बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

आधुनिक इंडस्ट्रियल क्लस्टर के रूप में विकास

YEIDA इस मेडिकल डिवाइस पार्क को केवल फैक्ट्रियों के समूह के तौर पर नहीं, बल्कि एक आधुनिक और सुव्यवस्थित इंडस्ट्रियल क्लस्टर के रूप में विकसित कर रहा है। पार्क में आधारभूत सुविधाओं के साथ पर्यावरण संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत 

मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के इच्छुक उद्यमियों के लिए YEIDA ने इस चरण में 22 नए प्लॉट्स प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका आकार 1000 से 5940 वर्गमीटर तक है। विशेषज्ञों का मानना है कि YEIDA की रणनीतिक लोकेशन और प्रस्तावित जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की निकटता इस मेडिकल डिवाइस पार्क को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह परियोजना न केवल मेडिकल उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम करेगी, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी नई मजबूती देगी।

निवेशकों का बढ़ता भरोसा

मेडिकल डिवाइस सेक्टर में यूपी सरकार की नीतियों और पारदर्शी सिंगल विंडो सिस्टम का असर साफ नजर आ रहा है। YEIDA क्षेत्र में कुल 188.15 एकड़ औद्योगिक भूमि पर 203 प्लॉट्स विकसित किए गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक का आवंटन हो चुका है।
अब तक 85 निवेशकों ने लीज प्लान जमा कर दिए हैं, जबकि 62 लीज डीड निष्पादित हो चुकी हैं। यह आंकड़े प्रदेश में निवेश के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

Post Views: 69
Tags: #up cm yogi adhinath#UP Medical Device Manufacturing Sector
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version