Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

कोरोना के नए वैरिएंट और चीन के हालात ने बढ़ाया तनाव, भारत सरकार एक्टिव मोड में

राज्य सरकारें भी बरत रही हैं सावधानी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 22, 2022
in मुख्य समाचार
0
कोरोना के हालात से चीन में हड़कंप, भारत की है हालात पर बारीकी से नज़र

चीन में कोविड के नए वैरिएंट ने तबाही मचा रखी है

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Corona BF7 china variant omicron: कोरोना के खतरे को देखते हुए और चीन में मची भारी तबाही के बाद अब भारत में केंद्र के साथ-साथ राज्यों सरकारों ने भी एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं। चीन, जापान और अमेरिका जैसे देशों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। इसके बाद भारत सरकार भी सतर्क है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार  यानी 21 दिसंबर को कोविड (को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसी दौरान उन्होंने कई दिशा-निर्देश भी जारी किए।

  • चीन में कोविड के वैरिएंट से कहर बरपा
  • उसके चार मामले भारत में भी
  • दो गुजरात और दो ओडिशा से मिले थे
  • स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

सब वेरिएंट बीएफ.7 के 4 मामले भारत में भी सामने आए हैं। गुजरात और ओडिशा से ये मामले मिले थे। हालांकि, इनमें से दो मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। इन मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया गया और पूरी तरह से ठीक हो गए। बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार, कर्नाटक, अरुणाचल सहित कई राज्यों ने चौकसी बढ़ा दी है।

Related posts

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026
Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

Stock Market Today: भू-राजनीतिक तनाव के बीच बाजार की दमदार वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार उछाल

March 10, 2026

केंद्र सरकार ने चिट्टी भेजी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की सरकारों को एक पत्र भेजा था। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को भी एक पत्र लिखा और उनसे भारत जोड़ो यात्रा में कोविड 19 के संपूर्ण प्रोटोकॉल का पालन करने या फिर यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया था।

राज्यों को कोविड-19 के प्रकोप में किसी भी संभावित वृद्धि के लिए कमर कसने और वायरस के वैरिएंट को ट्रैक करने के लिए सभी पॉजिटिव मामलों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का निर्देश दिया गया था।

केजरीवाल करेंगे बैठक

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुवार  यानी 22 दिसंबर को एक आपात बैठक बुलाई है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को जीनोम सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है। आपात बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे.

यूपी-बिहार में भी सरकार सतर्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सीएमओ को चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। एयरपोर्ट पर भी सतर्कता बढ़ाने को कहा है। यूपी सरकार ने कोरोना संक्रमण प्रभावित देश से आने वाले यात्रियों की जांच भी सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी बिहार में कोरोना के केवल 3 सक्रिय मामले हैं। कोरोना को लेकर बिहार सरकार प्रतिदिन रिपोर्ट भी जारी करती है।

बाकी राज्य भी सतर्क 

कर्नाटक सरकार बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू करेगी। महाराष्ट्र में टास्क फोर्स का गठन होगा। राज्य सरकार स्थिति का अध्ययन करने के लिए एक कार्यबल बनाएगी। अरुणाचल, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में भी कोविड से निपटने के तरीकों पर काम शुरू है।

Post Views: 69
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version