Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Bikini killer Charles Sobhraj:19 साल बाद जेल से आजाद होगा बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज

DigitalDesk by DigitalDesk
December 21, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Bikini killer Charles Sobhraj:19 साल बाद जेल से आजाद होगा बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज

Bikini killer Charles Sobhraj will be free from jail after 19 years

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Bikini killer Charles Sobhraj:बिकिनी किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वहां सुप्रीम कोर्ट ने उसे रिहा करने के आदेश दिये हैं। सुप्रीम कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने ये आदेश जारी किये हैं। इस तरह चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद जेल से आजाद होगा। उसे 2003 में दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में जेल में बंद किया था। अब शोभराज की रिहाई के आदेश दिये हैं।

  • नेपाल में की थी दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या
  • 2003 में सुनाई थी सजा
  • निर्धारित अवधि से अधिक समय तक था जेल में बंद
  • 15 दिन में निर्वासन के भी दिए आदेश
  • 70 के दशक के बाद मशहुर हुआ था चार्ल्स
  • भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में की थी 20 से ज्यादा हत्या
  • चार्ल्स को थी हिप्पियों से सख्त नफरत
  • अपने लुक्स और पर्सनेलिटी के चलते काफी सुर्खियों में रहा

नेपाल सुप्रीम कोर्ट प्रवक्ता बिमल पौडेल ने इसकी पुष्टि की है। पौडेल ने बताया कि शोभराज की ओर से जेल से रिहा होने के लिए एक याचिका दायर की गई थी। दरअसल वह निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक जेल में बंद था। इसे आधार मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जेल से रिहाई के आदेश दिये हैं।

Related posts

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

IDBI Bank JAM Recruitment 2026-27: 1100 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और जरूरी तारीखें

March 10, 2026
SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2026 Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे करें चेक

March 10, 2026

किसी का गला घोंटा तो किसी को जिंदा जला दिया था

चार्ल्स शोभराज पर 1970 के दशक में भारत ही नहीं थाईलैंड, तुर्की और ईरान में करीब 20 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप लगे थे। बता दें चार्ल्स हिप्पियों से सख्त नफरत करता था और अपने लुक्स और पर्सनेलिटी के चलते भी चार्ल्स शोभराज सुर्खियों में रहा। बताया जाता है कि 70 के दशक में चार्ल्स ने साउथ-ईस्ट एश‍िया में 12 पर्यटकों को मौत के घाट उतारा था। जिनमें से किसी की मौत पानी में डूबने से तो किसी का गला घोंटकर हत्या तो किसी को चाकू से काटा और किसी को जिंदा जला दिया,जिससे इन लोगों की मौत हुई थी। माना जाता है कि शोभराज ने अपना सबसे पहला शिकार एक अमेरिकन महिला टेरेसा नोलटन को बनाया था।

वियतनाम में हुआ था चार्ल्स का जन्म

बता दें चार्ल्स शोभराज मूल रुप से वियतनाम का रहने वाला है। उसका जन्म 1944 में वियतनाम के Ho Chi Minh शहर में हुआ था। मां वियतनाम की थी जबकि पिता भारतीय मूल के थे। चार्ल्स का असली नाम हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज है। हालांकि अपने कारनामों की वजह से वह बिकिनी किलर और सीरियल किलर के नाम से मशहूर हो गया। उसने अपनी जिंदगी के कुछ साल एशिया और फ्रांस में गुजरे। माता पिता का तलाक हो जाने के बाद शोभराज की मां ने फ्रेंच लेफ्ट‍िनेंट के साथ मिलकर चार्ल्स की परवरिश की।

कई भाषाओं का जानकार है शोभराज

अपराध की दुनिया में द सर्पेंट और बिकिनी किलर जैसे नामों से चार्ल्स शोभराज को जाना जाता है। बताया जाता है कि चार्ल्स को कई भाषाएं आती थीं। उसकी पर्सनैलिटी भी काफी अच्छी थी। जिसके चलते महिलाएं खासकर विदेशी टूरिस्ट उसे काफी पसंद करते थे। चार्ल्स ने अपनी थाईलैंड की रहने वाली गर्लफ्रेंड मैरी एंड्री के साथ मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भेष बदलने में महारथी था। अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी के चलते महिलाओं के साथ आसानी से दोस्ती कर लेता था। जिन्हें दोस्ती के बाद ड्रग्स देकर मार दिया करता था।

Post Views: 154
Tags: bikini killer charles sobhrajCharles Sobhraj freed from jail after 19 years american panic murderorders to releaseSobhraj's release orderSupreme Court of Nepal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version