Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

मोहन सरकार का तीसरा बजट आज:बजट से किसान, युवा और महिलाओं को खास उम्मीद  क्‍या सौगात मिलेगी!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 18, 2026
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
मोहन सरकार का तीसरा बजट आज:बजट से किसान, युवा और महिलाओं को खास उम्मीद  क्‍या सौगात मिलेगी!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोहन सरकार का बजट 2026

किसानों को MSP, युवाओं को जॉब्स

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

किसानों के लिए संभावित सौगात

युवा और रोजगार क्षेत्र में लाभ

स्वास्थ्य और पोषण की सौगातें

उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

बजट से किसान, युवा और महिलाओं को खास उम्मीद

क्‍या सौगात मिलेगी!

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का बजट अब से कुछ ही देर में विधानसभा के पटल पर रखा जाने वाला है… राज्य के वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा 2026- 27 का बजट पेश करेंगे..मध्य प्रदेश बजट 2026 में किसानों को फूड यूनिट्स और MSP राहत मिल सकती है. ऐसी संभावनाएं हैं कि युवाओं को स्किलिंग से नौकरियां मिलेंगी. हेल्थ में कैंसर ट्रीटमेंट मुफ्त और मिल्क स्कीम आ सकती है. इंडस्ट्री को पार्क्स और टैक्स छूट मिल सकती है… वही सिंहस्‍थ के लिए 2 हजार करोड़ पैकेज के घोषणा हो सकती है. GSDP बढ़ाकर विकास होगा. सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह बजट राज्य को मजबूत बनाने वाला होगा…अनुमान है कि बजट करीब 4.65 लाख करोड़ से अधिक का होगा जो स्वास्थ्य, पोषण, किसानों, युवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करेगा. किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स हर जिले में स्थापित हो सकते हैं जो आय बढ़ाएंगे. युवाओं के लिए स्किलिंग और रोजगार पर जोर होगा जहां इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क्स से नौकरियां बढ़ेंगी. हेल्थ में सीएम केयर स्कीम के तहत कैंसर और हार्ट ट्रीटमेंट मेडिकल कॉलेजेस में मुफ्त हो सकता है.

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज बुधवार 18 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। बजट का आकार 4.65 से 4.85 लाख करोड़ रुपए के बीच रहने का अनुमान है। कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता, किसानों के लिए नई योजनाएं और युवाओं को 50 हजार नौकरियों की सौगात मिल सकती है। बजट पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगा।

MP सरकार के बजट में क्या होगा खास?

जनहित, विकास और डिजिटल बदलाव पर फोकस

जनता के सुझावों पर आधारित होगा बजट

इस बार राज्य सरकार ने बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सहभागी और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों को संकलित (कम्पाइल) कर उन्हें बजट में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने संकेत दिया है कि इस बार का बजट “अच्छा और जनहितैषी” होगा। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों के साथ व्यापक चर्चा के बाद बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य जरूरत के मुताबिक जनकल्याणकारी नीतिगत फैसले लेना है, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।

 

किन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष फोकस?

वित्त मंत्री ने इशारा किया है कि इस बार के बजट में संतुलित विकास की रूपरेखा अपनाई जाएगी। खासतौर पर निम्न क्षेत्रों पर जोर रहने की संभावना है—

 

कृषि क्षेत्र: किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, फसल संरक्षण और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया जा सकता है।

 

औद्योगिक विकास: राज्य में निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई योजनाएं आ सकती हैं।

 

शिक्षा क्षेत्र: स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अस्पतालों के उन्नयन और नई स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष प्रावधान संभव है।

 

भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर: सड़क, बिजली, पानी और शहरी विकास परियोजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त आवंटन किए जाने के संकेत हैं।

 

सरकार का प्रयास रहेगा कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बजट सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

Post Views: 341
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version