Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अजित पवार के निधन पर PM मोदी का शोक संदेश…जन-जन के नेता थे अजित पवार…! …राष्ट्रपति ने भी जताई संवेदना

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Prime Minister Narendra Modi expressed deep condolences
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा अजित पवार जी जन-जन के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे और एक मेहनती, समर्पित व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। प्रशासनिक विषयों की उनकी गहरी समझ और गरीब एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाने के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखद है। मैं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ओम शांति।”

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार सहित कई लोगों के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। श्री अजित पवार का असमय जाना एक अपूरणीय क्षति है। महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारिता क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “आज विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में मैं महाराष्ट्र की जनता के साथ खड़ा हूँ। मैं पवार परिवार और उनके सभी प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असमय निधन की खबर से अत्यंत आहत और दुखी हूँ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे। जनता के प्रति करुणा और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए वे जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का शोक संदेश

नितिन गडकरी ने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत चौंकाने वाली, दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पिछले कई वर्षों में राज्य विधानसभा में साथ काम करते हुए मेरे और अजित दादा के बीच घनिष्ठ संबंध रहे। उनकी प्रशासनिक दक्षता, विकासशील दृष्टि और लोगों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में एक अडिग स्थान दिलाया। महाराष्ट्र के विकास के लिए सपने देखने वाले इस जननेता का समय से पहले जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुखद समय में मेरी संवेदनाएँ पूरे पवार परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ। मैंने अजित पवार जी की पत्नी और सुप्रिया जी से बात की है। इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं।”

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का बयान

पीयूष गोयल ने कहा, “आज हम सभी शोकाकुल हैं। वे मेरे करीबी मित्र और महाराष्ट्र के एक बड़े नेता थे। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।”

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का संदेश

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, “आज बारामती में हुए विमान हादसे में जित पवार के निधन की दुखद खबर से अत्यंत व्यथित हूँ। उनके परिवार, प्रियजनों और इस क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।”

देशभर से संवेदनाओं के संदेश 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, “अजित पवार जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूँ। बारामती में हुए इस भीषण विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री और उनके सहयात्रियों का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी और सभी समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस घटना की उचित जांच की जानी चाहिए।”

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राज्य की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ श्री अजित पवार जी का विमान हादसे में निधन अत्यंत दुखद है। उनके परिवार और पार्टी के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। प्रकृति उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “आज सुबह विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के निधन की खबर से स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूँ। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। ओम शांति।”

Post Views: 221
Tags: demise of Ajit PawarPM Narendra Modi condolences
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version